Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका: महाराष्ट्र के उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत भी शिंदे कैंप में हुए शामिल
    Breaking News Headlines राजनीति

    उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका: महाराष्ट्र के उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत भी शिंदे कैंप में हुए शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुवाहाटी. महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक और तगड़ा झटका लगा है. उद्धव सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत भी अब बागी एकनाथ शिंदे कैंप में शामिल हो गए हैं. वह रविवार की रात गुवाहाटी पहुंच गए. इसी के साथ शिंदे के पास शिवसेना के 39 विधायकों का समर्थन हो गया है. उदय महाराष्ट्र के आठवें मंत्री हैं, जिन्होंने उद्धव के बजाय शिंदे के साथ जाने का फैसला किया है. हैरानी की बात ये है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से ज्यादा मंत्री अब एकनाथ शिंदे के कैंप में हैं. उद्धव के पास महज 3 मंत्रियों का समर्थन ही बचा है.

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उदय सामंत से रविवार सुबह से ही शिवसेना का संपर्क नहीं हो पा रहा था. उदय रविवार की शाम चार्टर्ड प्लेन के जरिए मुंबई से गुवाहाटी पहुंचे. उनके साथ तीन अन्य लोग भी थे, जिनमें उनका पर्सनल सेक्रेटरी और ठाणे का एक शिवसेना कार्यकर्ता शामिल था. उदय सामंत को ठाकरे परिवार के निवास मातोश्री का करीबी माना जाता है. यही वजह मानी जाती है कि शिवसेना में नया होने के बावजूद उन्हें उच्च शिक्षा जैसा महत्वपूर्ण मंत्रालय दिया गया था. अब उनका एकनाथ शिंदे के साथ जाना उद्धव के लिए बड़ा झटका है.
    उदय सामंत महाराष्ट्र कैबिनेट के आठवें मंत्री हैं, जिसने उद्धव ठाकरे का साथ छोडऩे का फैसला किया है. उद्धव के पास उनकी अपनी पार्टी शिवसेना से अब एक ही मंत्री बचा है और वो हैं उनके बेटे आदित्य ठाकरे. आदित्य पर्यावरण एवं प्रोटोकॉल मंत्री हैं. इसके अलावा दो अन्य मंत्रियों में परिवहन मंत्री अनिल परब और उद्योग मंत्री सुभाष देसाई उद्धव के साथ हैं. परब और देसाई दोनों ही विधान परिषद के सदस्य हैं. निर्दलीय शंकरराव गडक भी शिवसेना के कोटे से मंत्री हैं और जल संरक्षण विभाग संभाल रहे हैं. वन मंत्री संजय राठौर के इस्तीफे के कारण एक पद खाली है.

    उल्लेखनीय है कि अब तक 5 कैबिनेट मंत्री और 2 राज्यमंत्री शिंदे कैंप में शरण ले चुके हैं. कैबिनेट मंत्रियों में शिंदे, सामंत के अलावा गुलाबराव पाटिल, संदीपन भूमरे, दादाजी भूसे शामिल हैं. राज्यमंत्रियों में अब्दुल सत्तार और शंभुराज देसाई हैं. निर्दलीय राजेंद्र पाटिल यादरावकर और ओमप्रकाश कादू, जिन्हें शिवसेना कोटे से मंत्री बनाया गया था, वह भी शिंदे गुट के साथ आ चुके हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में एक-दो दिन में दस्तक दे सकता है मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना
    Next Article चाचा भतीजी के रिश्ते को किया शर्मशार ,चाचा भतीजी को बेचकर हुआ फरार ,तेयाय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सहित लड़की को किया बरामद

    Related Posts

    गर्व का पल: जमशेदपुर की तनिषा गौतम का पीएम मोदी से संवाद, भारत की पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च में अहम भूमिका

    July 4, 2026

    व्यापारी समाज की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए : बसंत कुमार मित्तल

    July 4, 2026

    लातेहार भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गर्व का पल: जमशेदपुर की तनिषा गौतम का पीएम मोदी से संवाद, भारत की पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च में अहम भूमिका

    व्यापारी समाज की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए : बसंत कुमार मित्तल

    लातेहार भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    बाबा कान्हाईश्वर की पावन पहाड़ पूजा हमारी सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और सामाजिक समरसता का महान पर्व है : सांसद श्री बिद्युत बरण महतो

    नवापारा-राजिम: गौ सेवा और नशामुक्ति के संकल्प से जगमगाया तर्री नवापारा

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.