Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान: 10 साल के बच्चे के हाथ में ब्लास्ट हुई मोबाइल की बैटरी, गंभीर, काटनी पड़ी हथेली
    Breaking News Headlines

    राजस्थान: 10 साल के बच्चे के हाथ में ब्लास्ट हुई मोबाइल की बैटरी, गंभीर, काटनी पड़ी हथेली

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जोधपुर. राजस्थान के पाली जिले में मोबाइल बैटरी से खेलते समय ब्लास्ट होने से एक बच्चे की उंगलियां अलग हो गई. जिसके बाद गंभीर हालत में ऑपरेशन कर बच्चे की हथेली को काटकर अलग करना पड़ा. घटना पाली जिले के रायपुर की है, जहां 10 साल का बच्चा एक पुराने मोबाइल की बैटरी से खेल रहा था तभी एक धमाका हुआ, और यह हादसा सामने आया.

    मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह की है. 10 साल का साहिल घर पर मोबाइल की बैटरी से ही खेल रहा था, तभी अचानक धमाका हुआ. साहिल की मां दौड़ कर आई तो उसे अपने बेटे की उंगलियां खून से सनी नजर आई. घटना के वक्त साहिल के पिता बाहर थे, जिनको सूचना दी गयी. बच्चे को पहले रायपुर के एक अस्पताल में दिखाया गया जहां स्थिति गंभीर होने पर उसे भीलवाड़ा रेफर किया गया. भीलवाड़ा में चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन किया गया, जिसमें उसकी दाएं हाथ की हथेली को काट कर अलग करना पड़ा. फिलहाल बच्चे की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है.
    रायपुर का 10 साल का साहिल पांचवी क्लास में पढ़ता है पिता साधारण खेती से जुड़ा काम करते हैं. माता गृहिणी है और घर पर रहकर काम करती है. परिजनों के अनुसार मां घर में काम कर रही थी. पिता पास ही खेत पर गए थे. साहिल घर में पड़ी पुराने मोबाइल की बैटरी से खेल रहा था. खेलते समय बैटरी में ब्लास्ट हो गया. धमाका इतना तेज था कि 200 मीटर तक आवाज सुनाई दी. उन्होंने बताया कि बैटरी कितनी पुरानी है, ये जानकारी नहीं है. धमाके की आवाज सुन आसपास के लोग इक_े हो गए और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजल्द पापा बनने वाले हैं रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने दी गुड न्यूज
    Next Article महाराष्ट्र का सियासी घमासान: शिंदे गुट की दो याचिकाओं पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

    Related Posts

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    November 7, 2026

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    November 7, 2026

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    दुर्गा सप्तशती का जो पाठ करता है उन्हें चारों पदार्थ की सिद्धि प्राप्त होती है: महर्षि चिदात्मन जी।

    उत्कृष्ट कार्य के लिए चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने मालपुर शाखा डाकपाल को किया सम्मानित

    काली पूजा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा

    पूर्व पार्षद की 22 वर्षीय पुत्री सिमरन का निधन, गम्हरिया में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.