Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बूथ कार्यकर्ताओं के संग सुनी मन की बात।
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बूथ कार्यकर्ताओं के संग सुनी मन की बात।

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 26, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बूथ कार्यकर्ताओं के संग सुनी मन की बात।

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के ‘मन की बात’ को ध्यानपूर्वक सुना। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 90वीं बार देशवासियों को रेडियो के जरिये संबोधित किया। जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा अंतर्गत सीतारामडेरा मंडल के हरिजन उच्च विद्यालय के बूथ नंबर 21, 22, 25, 26 में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बूथ कमेटी के सदस्यों के संग आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुना। इस दौरान जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा भी मौजूद थे। अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने आपातकाल, स्टार्टअप इंडिया, खेलो इंडिया के मिताली राज और अन्य प्रतिभावान खिलाड़ियों के चर्चे से लेकर पर्यावरण की महत्ता की बात कही एवं स्वच्छता अपनाने पर ज्यादा जोड़ दिया। सिंगल यूज प्लास्टिक, जलसंरक्षण, वर्षा के जल संरक्षण और कोरोना के प्रति सावधानी बरतने का आह्वान किया।

    भालूबासा स्थित आशीष किशोर संघ के सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि देश के वैसे प्रतिभावान युवा, महिला, किसान, बच्चे आदि जो विशिष्ठ कार्य करके भी अखबारों की सुर्खियां नहीं बन पाते है, वैसे लोगों को माननीय प्रधानमंत्री जी अपने मन की बात से प्रोत्साहित काम करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विभिन्न क्षेत्रों में युवा शक्ति, महिला शक्ति और किसानों द्वारा किये जा रहे नई तकनीक एवं नए खोज से पूरे देशवासियों को अवगत कराते हैं। इससे देश के अन्य लोगों को भी देश और समाजहित में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

    भाजपा महानगर के सभी मंडलों में मन की बात से जुड़े कार्यकर्ता: भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के निर्देशानुसार महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों के कार्यालय समेत सैकड़ों बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुना। मन की बात कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित दिखे।

    आशीष किशोर संघ के सभागार में जिलाध्यक्ष गुँजन यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजन सिंह, भरत सिंह, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, पवन अग्रवाल, पोरेश मुखी,बनारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, मृत्युंजय यादव, संतोष कुमार, नागेश प्रसाद, रंजीत सिंह, महावीर सिंह, उमेश साव, नागेंद्र राय,ओम प्रकाश, रवि शंकर पंडित, रामबाबु तिवारी, राकेश मुखी, सुभाष मुखी, विजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से सोनारी एवं गदरा में 5 चयनित मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर निशुल्क लेंस लगाया गया
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा प्रक्रिया दूषित: बाबूलाल मरांडी ने सरकार से मांगा जवाब, सीबीआई जांच की मांग दोहराई

    September 20, 2026

    बृजेश गंझू वाराणसी मुठभेड़ में ढेर: टीएसपीसी सुप्रीमो का अंत, 30 लाख का इनामी

    September 20, 2026

    सलौना को मिली अयोध्या से जुड़ी पहली फेस्टिवल एक्सप्रेस ट्रेन: 4 अक्टूबर से होगा परिचालन शुरू, स्थायी करने की मांग तेज

    September 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा प्रक्रिया दूषित: बाबूलाल मरांडी ने सरकार से मांगा जवाब, सीबीआई जांच की मांग दोहराई

    बृजेश गंझू वाराणसी मुठभेड़ में ढेर: टीएसपीसी सुप्रीमो का अंत, 30 लाख का इनामी

    सलौना को मिली अयोध्या से जुड़ी पहली फेस्टिवल एक्सप्रेस ट्रेन: 4 अक्टूबर से होगा परिचालन शुरू, स्थायी करने की मांग तेज

    बखरी में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में वृद्ध की हत्या: जमीनी विवाद में गोली मारकर 70 वर्षीय लालो महतो की मौत

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र की मौत: परीक्षा में ChatGPT का इस्तेमाल और फिर होस्टल रूम में मिला शव

    पालघर क्राइम: इंस्टाग्राम पर ‘भौकाल’ दिखाने चला था चोर, पुलिस ने बाइक समेत दबोचा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.