Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रणजी ट्राफी: मध्य प्रदेश की टीम पहली बार बनी चैंपियन, फाइनल में मुंबई को दी मात
    Breaking News Headlines

    रणजी ट्राफी: मध्य प्रदेश की टीम पहली बार बनी चैंपियन, फाइनल में मुंबई को दी मात

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 27, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरु. मध्य प्रदेश की क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है. टीम रणजी ट्राफी के इतिहास में पहली बार खिताब जीतने में कायमाब रही है. बेंगलुरू के चिन्ना स्वामी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में मध्य प्रदेश की रणजी टीम ने 41 बार की चैंपियन मुंबई को 6 विकेट से मात दी.

    रविवार को रणजी ट्राफी फाइनल 2022 का पांचवां दिन रहा. मुंबई की टीम ने पहली पारी में 374 रन का स्कोर खड़ा किया था, जवाब में मध्य प्रदेश की टीम ने तीन शतकीय पारियों की बदौलत 536 रन बनाए और 162 रनों की बढ़त हासिल कर ली. जवाब में मुंबई ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट खोकर 113 रन बना लिए थे. रविवार को मुंबई की दूसरी पारी 269 रन पर सिमट गई. इस तरह मध्य प्रदेश को मैच जीतने के लिए 108 रन की जरूरत थी, जिसे 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया.

    23 साल बाद फाइनल में पहुंची थी मप्र टीम

    मप्र टीम 23 साल बाद रणजी ट्राफी के फाइनल में पहुंची थी. पिछली बार भी टीम ने फाइनल इसी मैदान पर खेला था, लेकिन तब कर्नाटक से हार मिली थी. तब टीम के कप्तान चंद्रकांत पंडित थे, जो इस बार टीम के कोच हैं. तब टीम की हार के बाद पंडित की आंखों से आंसू बह पड़े थे. तब की कमियों को दूर करते हुए पंडित ने ऐसी रणनीति बनाई कि देश की सबसे सफल मुंबई टीम उलझती चली गई.

    मध्य प्रदेश की रणजी टीम में इंदौर का बड़ा योगदान

    इंदौर के शुभम शर्मा ने 116 रनों की शतकीय पारी खेलकर मध्यक्रम को मजबूती दी. इंदौर स्पोर्ट्स क्लब के उपाध्यक्ष राजूसिंह चौहान बताते हैं, शुभम बहुत कम उम्र में क्लब में आया था. वह बहुत अमीर परिवार से ताल्लुक नहीं रखता. छोटे से करियर में शुभम ने कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन मनोबल बनाए रखा. वह मेहनती है और लगातार खेल में सुधार करने के लिए प्रयास करता रहता है. मप्र की हर आयु वर्ग की टीम में शुभम का प्रदर्शन शानदार रहा है.

    इंदौर के विजय क्लब में जब रजत पाटीदार क्रिकेट का ककहरा सीखने आए थे तो उम्र बहुत कम थी. यहां कोच राम अत्रे ने उन्हें प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया. इसके बाद पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अमय खुरासिया ने रजत की तकनीक सुधारने के लिए मेहनत की. रजत ने आइपीएल में इस साल रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए जोरदार प्रदर्शन किया था. मप्र के लिए भी फाइनल में 122 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. इंदौर के आलराउंडर सारांश जैन ने फाइनल में 97 गेंदों पर 57 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने निचलेक्रम के बल्लेबाजों को साथ लेकर सुनिश्चित किया कि मप्र का स्कोर बहुत बड़ा बने.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article जल्द पापा बनने वाले हैं रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने दी गुड न्यूज

    Related Posts

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा प्रक्रिया दूषित: बाबूलाल मरांडी ने सरकार से मांगा जवाब, सीबीआई जांच की मांग दोहराई

    September 20, 2026

    बृजेश गंझू वाराणसी मुठभेड़ में ढेर: टीएसपीसी सुप्रीमो का अंत, 30 लाख का इनामी

    September 20, 2026

    सलौना को मिली अयोध्या से जुड़ी पहली फेस्टिवल एक्सप्रेस ट्रेन: 4 अक्टूबर से होगा परिचालन शुरू, स्थायी करने की मांग तेज

    September 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा प्रक्रिया दूषित: बाबूलाल मरांडी ने सरकार से मांगा जवाब, सीबीआई जांच की मांग दोहराई

    बृजेश गंझू वाराणसी मुठभेड़ में ढेर: टीएसपीसी सुप्रीमो का अंत, 30 लाख का इनामी

    सलौना को मिली अयोध्या से जुड़ी पहली फेस्टिवल एक्सप्रेस ट्रेन: 4 अक्टूबर से होगा परिचालन शुरू, स्थायी करने की मांग तेज

    बखरी में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में वृद्ध की हत्या: जमीनी विवाद में गोली मारकर 70 वर्षीय लालो महतो की मौत

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र की मौत: परीक्षा में ChatGPT का इस्तेमाल और फिर होस्टल रूम में मिला शव

    पालघर क्राइम: इंस्टाग्राम पर ‘भौकाल’ दिखाने चला था चोर, पुलिस ने बाइक समेत दबोचा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.