Author: Devanand Singh

दिल्ली. कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर चिंता जताते हुए के पांच लोकसभा सदस्यों ने पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण को चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी लिखने वाले कांग्रेस नेताओं ने प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री से आग्रह किया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्वाचक मंडल की सूची मतदान में हिस्सा लेने वालों और संभावित उम्मीदवारों को नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले प्रदान की जाए. बताया जा रहा है कि यह चिट्ठी पार्टी सांसद शशि थरूर, मनीष तिवारी, कार्ति चिदंबरम, प्रद्युत बारदोलोई और अब्दुल खालिक ने लिखी है. इन नेताओं ने कांग्रेस…

Read More

टीवी एक्ट्रेस कनिका मान इन दिनों कलर्स चैनल पर आने वाले रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नजर आ रही हैं. टीवी शोज के अलावा कनिका मान कई सारे म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं. हालांकि, ‘खतरों के खिलाड़ी’ में आने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में जबरदस्त इजाफा हुआ है. वो खूबसूरत तो है ही. इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं. हाल ही में कनिका मान ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वो बिना ब्लाऊज के साड़ी में नजर आ रही हैं. कनिका बिना ब्लाऊज के…

Read More

नई दिल्ली. यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम की ओर से जारी एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि साल 2021 के ‘ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स’ में भारत 191 देशों में 132वें पायदान पर खिसक गया है. भारत का 0.6333 का एचडीआई मान देश को मध्यम मानव विकास श्रेणी में रखता है, जो 2020 की रिपोर्ट में इसके 0.645 के मान से कम है. साल 2020 के ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स में भारत 189 देशों में 131वें स्थान पर था. रिपोर्ट में कहा गया है, ‘वैश्विक रुझानों की तरह, भारत के मामले में भी 2019 में एचडीआई मान 0.645 था, जो 2021…

Read More

दिल्ली. बिजली बिल के नाम पर धोखाधड़ी करने वाल साइबर जालसाजों की एक गैंग को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भंडाफोड़ किया है. बताया जा रहा है कि ये जालसाज लोगों को बिजली बिल के भुगतान करने के नाम पर फंसाते थे. दिल्ली पुलिस ने 22 शहरों से 65 लोगों को इस जालसाजी के मामले में पकड़ा है, जिनमें सिमकार्ड उपलब्ध करने वाले, सर्विस प्रोवाइडर, सिमकार्ड बेचने वाले, खाताधारक, टेली कॉलर सहित कई लोग शामिल हैं. दिल्ली पुलिस के अनुसार ये जालसाज के नए तरीके इस्तेमाल करके अब तक लगभग 500 से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुके…

Read More

नई दिल्ली. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उनके खिलाफ नाराजगी का जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर वह (नीतीश कुमार) दूसरों को इस बात का प्रमाण पत्र बांट रहे हैं कि कौन भाजपा के साथ है और कौन उसके खिलाफ, तो यह हास्यास्पद है। इतना ही नहीं जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने अपने पुराने नेता को बुजुर्ग करार दिया है। पीके ने कहा, “वह एक बुजुर्ग राजनेता हैं। उन्होंने जो भी कहा उसका मैंने पूरा वीडियो नहीं देखा है, लेकिन मैंने कुछ हिस्सा देखा है। वह अब बूढ़े हो गए…

Read More

दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली के आजाद मार्केट के शीश महल में बन रही एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई. मलबे में कई अन्य मजदूरों के दबे होने की भी सूचना है. घटना के बाद राहत और बचाव कार्य के लिए दमकल और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है. दो मजदूर घायल बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार हादसे के समय इमारत में 15 मजदूर मौजूद थे. हादसा सुबह 8 बजे हुआ है ऐसे में बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ स्कूली बच्चे भी यहां से…

Read More

दिल्ली. केंद्र सरकार ने आज से टूटे चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है. डायरेक्टर जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड संतोष कुमार सारंगी की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि आज आनी 9 सितंबर 2022 से ब्रोकन राइस यानी टूटे चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लागू हो गया है. बताया जा रहा है कि देश के कई इलाकों में कम बारिश की वजह से इस साल चावल का उत्पादन प्रभावित हो सकता है. इसी स्थिति के मद्देनजर भारत में अब खाद्य सुरक्षा की रक्षा के लिए गेहूं और चीनी के बाद टूटे चावल के निर्यात को…

Read More

नई दिल्ली. ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल्स का खिताब जीत लिया है. ज्यूरिख में हुए फाइनल्स में नीरज चोपड़ा ने 88.44 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ यह खिताब जीता. 24 साल के नीरज डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं. फाइनल में भारतीय एथलीट ने चेक गणराज्य के ओलंपिक रजत पदक विजेता याकुब वाडलेज और जर्मनी के जूलियन वेबर को पछाड़ा. वाडलेच 86.94 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ दूसरे और जर्मनी के जूलियन वेबर (83.73) तीसरे नंबर पर रहे. हरियाणा में पानीपत के पास खंडरा गांव के नीरज ने…

Read More

लंदन. क्वीन एलिजाबेथ-2 का निधन हो गया है. वह 96 साल की थीं. क्वीन कई दिनों से बीमार चल रही थीं. गुरुवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. बकिंघम पैलेस ने बयान जारी कर बताया कि क्वीन एलिजाबेथ अब इस दुनिया में नहीं रहीं. स्थानीय समयानुसार दोपहर को उनका निधन हुआ. इसके तुरंत बाद क्वीन एलिजाबेथ की मौत के बाद उनके बेटे और प्रिंस चार्ल्स को ब्रिटेन का राजा घोषित किया गया है. पूरा शाही परिवार एक साथ स्कॉटलैंड में है. 96 वर्षीय महारानी पिछले साल अक्टूबर से कई बार तबीयत खराब होने के बाद उबरी थीं. लेकिन इस…

Read More

झारखंड के भवनाथपुर क्षेत्र में छापेमारी में एक गल्ला व्यवसायी के गोदाम से प्रशासन की टीम ने करीब 64 हजार क्विंटल राशन सामग्री जब्त की. गोदाम में राशन के अनाज को कालाबाजारी के लिए गुप्त रूप से रखा गया था. मामले में व्यवसायी कोई दस्तावेज भी नहीं दिखा सका. बताया जा रहा है कि भवनाथपुर निवासी गल्ला व्यवसाई राकेश कुमार ने घर पर ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली का गोदाम बना रखा है. सूत्रों से कालाबाजारी की मिली सूचना के आधार पर डीसी रमेश घोलप ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी राज महेश्वरम के नेतृत्व में छापेमारी की. इस दौरान गरीबों को…

Read More