Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाया, महंगाई का घटाया
    Breaking News Business Headlines राष्ट्रीय

    आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाया, महंगाई का घटाया

    News DeskBy News DeskAugust 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई, पांच अगस्त (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर का अनुमान मामूली बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया। वहीं खुदरा मुद्रास्फीति का अनुमान भी मामूली घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया है।चालू वित्त वर्ष की तीसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में जारी उथल-पुथल का घरेलू आर्थिक गतिविधियों पर भी कुछ असर पड़ सकता है।

    आरबीआई ने जून की मौद्रिक नीति समीक्षा में 2026-27 के लिए जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.6 प्रतिशत और मुद्रास्फीति का अनुमान 5.1 प्रतिशत रखा था।

    केंद्रीय बैंक के अनुसार, हालांकि अब तक महंगाई का सामान्य दबाव कम बना हुआ है लेकिन खाने-पीने की चीजों, ईंधन तथा दूसरे कच्चे माले की लागत में बढ़ोतरी से महंगाई के व्यापक स्तर पर बढ़ने का जोखिम कायम है।

    मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के निर्णय की घोषणा करते हुए आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण उत्पन्न आपूर्ति संबंधी दबाव जून, 2026 के बाद कुछ कम हुए हैं, जिससे सरकार द्वारा उठाए गए अस्थायी उपाय वापस लिए जा सके और प्रमुख कच्चे माल की आपूर्ति सामान्य हुई।

    उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, जुलाई के पहले सप्ताह से संघर्ष फिर बढ़ने से ऊर्जा कीमतों में अस्थिरता बढ़ी है और आपूर्ति श्रृंखला को लेकर अनिश्चितता फिर पैदा हो गई है।’’

    मल्होत्रा ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद 2026-27 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही के प्रमुख आंकड़े घरेलू अर्थव्यवस्था में मजबूती को दर्शाते हैं।

    उन्होंने कहा कि 2026-27 में वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इसमें पहली तिमाही में सात प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 6.4 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 6.5 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 6.8 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है। दोनों ओर घट-बढ़ के जोखिम संतुलित हैं।

    मुद्रास्फीति के बारे में उन्होंने कहा कि अल नीनो का बारिश के समय और भौगोलिक वितरण पर असर अब भी एक बड़ा जोखिम बना हुआ है। हालांकि, सरकार की सक्रिय आपूर्ति प्रबंधन व्यवस्था और खाद्यान्न के पर्याप्त भंडार से राहत मिलने की उम्मीद है।

    उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव बना हुआ है जिससे निकट अवधि का परिदृश्य अनिश्चित है।

    मल्होत्रा ने कहा, ‘‘ हालांकि, अब तक महंगाई का सामान्य दबाव कम ही बना हुआ है लेकिन खाने-पीने की चीजों, ईंधन और दूसरे कच्चे माले की लागत में बढ़ोतरी से व्यापक स्तर पर मुद्रास्फीति के बढ़ने का जोखिम बना हुआ है।’’

    उन्होंने कहा कि 2026-27 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित (सीपीआई) मुद्रास्फीति का अनुमान पांच प्रतिशत रखा गया है। दूसरी तिमाही में इसके 4.7 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 5.9 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 5.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

    वित्त वर्ष 2027-28 की पहली तिमाही में मुद्रास्फीति के दोनों ओर घट-बढ़ के साथ 5.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है। 2026-27 के लिए मुख्य मुद्रास्फीति 4.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है। बहुमूल्य धातुओं को छोड़कर मुख्य मुद्रास्फीति इससे कम रहने के आसार हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेरल में भारी बारिश जारी, और अधिक लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया
    Next Article अनुच्छेद 370 निरस्त करने के सात वर्ष पूरे होने पर सुरक्षा बढ़ी, जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

    Related Posts

    इटारसी के पास नैनपुर-इंदौर पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, मची अफरा-तफरी, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

    August 5, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव : बिना इंश्योरेंस गाड़ी को पेट्रोल नहीं दें, थर्ड-पार्टी बीमा अवधि भी बढ़ाई

    August 5, 2026

    पिछले 10 महीने ने मेरी ऐसी परीक्षा ली, जिसकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी: नीरज चोपड़ा

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इटारसी के पास नैनपुर-इंदौर पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, मची अफरा-तफरी, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव : बिना इंश्योरेंस गाड़ी को पेट्रोल नहीं दें, थर्ड-पार्टी बीमा अवधि भी बढ़ाई

    पिछले 10 महीने ने मेरी ऐसी परीक्षा ली, जिसकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी: नीरज चोपड़ा

    अनुच्छेद 370 निरस्त करने के सात वर्ष पूरे होने पर सुरक्षा बढ़ी, जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

    आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाया, महंगाई का घटाया

    केरल में भारी बारिश जारी, और अधिक लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया

    विदेशों से 2019 से अब तक 274 भगोड़े लाए गए वापस, गृह मंत्रालय ने दी जानकारी, बड़ी कूटनीतिक जीत

    राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करने के मामले में हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

    बिग बॉस 20 का पहला टीजर जारी, सलमान खान के करण अर्जुन वाले इशारे ने बढ़ाई सस्पेंस की हलचल

    संसद में पास हुआ जन्म-मृत्यु बिल, बना नया कानून, बदल गए रजिस्ट्रेशन के ये बड़े नियम, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.