Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिजली बिल के नाम पर धोखाधड़ी: 22 शहरों से 65 जालसाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines

    बिजली बिल के नाम पर धोखाधड़ी: 22 शहरों से 65 जालसाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. बिजली बिल के नाम पर धोखाधड़ी करने वाल साइबर जालसाजों की एक गैंग को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भंडाफोड़ किया है. बताया जा रहा है कि ये जालसाज लोगों को बिजली बिल के भुगतान करने के नाम पर फंसाते थे.

     

    दिल्ली पुलिस ने 22 शहरों से 65 लोगों को इस जालसाजी के मामले में पकड़ा है, जिनमें सिमकार्ड उपलब्ध करने वाले, सर्विस प्रोवाइडर, सिमकार्ड बेचने वाले, खाताधारक, टेली कॉलर सहित कई लोग शामिल हैं. दिल्ली पुलिस के अनुसार ये जालसाज के नए तरीके इस्तेमाल करके अब तक लगभग 500 से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुके हैं.

     

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस गैंग के सदस्य लोगों को फोन पर एसएमएस भेजते हैं, जिसमें उनकी बिजली बिल भुगतान नहीं किए जाने पर बिजली उसी दिन काटने का मैसेज देते हैं, जिसमें एक नंबर भी दिया होता है और उसके बाद पीडि़त इनके पास कॉल करते हैं और इनके झांसे में आकर रकम गंवा देते थे.

     

    दिल्ली पुलिस के अनुसार साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ सबसे गहन ऑपरेशन में से एक शुरू किया गया. पूरे भारत के 22 शहरों में छापेमारी की गई. ऑपरेशन 10 दिनों की लंबी छापेमारी के साथ समाप्त हुआ. सोशल इंजीनियरिंग के माध्यम से पीडि़त के मोबाइल फोन में रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर स्थापित किया. आरोपी पीडि़त के फोन से उसके पास आने वाले ओटीपी को भी एक्सेस कर लेते थे, जबकि नेट-बैंकिंग ओटीपी तक भी पहुंच सकते हैं.

     

    पुलिस ने इनके पास से 45 मोबाइल फोन, 60 डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड, 9 चेकबुक और 7 पासबुक बरामद हुई हैं. वहीं, 25 ऐसे सिम सिम कार्ड बरामद हुए हैं जो इस्तेमाल किए जा चुके थे. इनके 100 से अधिक बैंक खाते फ्रीज किए गए. इन जालसाजों की शिकायत एनसीआरपी के पोर्टल पर 200 से ज्यादा रिपोर्ट दर्ज की गई. जबकि 200 से अधिक शिकायतें और धोखाधड़ी के 500 से अधिक मामले अब तक सामने आए हैं जिनकी संख्या ज्यादा होने की संभावना जताई जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीजेपी के साथ सरकार चलाई, अब सर्टिफिकेट बांट रहे , प्रशांत किशोर ने नीतीश को कहा बूढ़ा
    Next Article UNDP की रिपोर्ट: ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स में 132वें स्थान पर खिसका भारत

    Related Posts

    रक्षाबंधन, सावन और जन्माष्टमी के अवसर पर तीन दिवसीय लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन

    August 5, 2026

    कोल्हान विश्वविद्यालय का सत्र नियमित करने की मांग, आजसू ने राज्यपाल समेत विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    August 5, 2026

    सरायकेला में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी कामयाबी, तीन इनामी नक्सलियों की गिरफ्तारी की चर्चा

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रक्षाबंधन, सावन और जन्माष्टमी के अवसर पर तीन दिवसीय लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन

    कोल्हान विश्वविद्यालय का सत्र नियमित करने की मांग, आजसू ने राज्यपाल समेत विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    सरायकेला में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी कामयाबी, तीन इनामी नक्सलियों की गिरफ्तारी की चर्चा

    श्रावणी मेला 2026: बाबा बैद्यनाथ धाम में शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, अब मिनटों में होंगे दर्शन

    इटारसी के पास नैनपुर-इंदौर पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, मची अफरा-तफरी, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव : बिना इंश्योरेंस गाड़ी को पेट्रोल नहीं दें, थर्ड-पार्टी बीमा अवधि भी बढ़ाई

    पिछले 10 महीने ने मेरी ऐसी परीक्षा ली, जिसकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी: नीरज चोपड़ा

    अनुच्छेद 370 निरस्त करने के सात वर्ष पूरे होने पर सुरक्षा बढ़ी, जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

    आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाया, महंगाई का घटाया

    केरल में भारी बारिश जारी, और अधिक लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.