Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-2 का 96 साल की उम्र में हुआ निधन, प्रिंस चार्ल्स राजा घोषित
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-2 का 96 साल की उम्र में हुआ निधन, प्रिंस चार्ल्स राजा घोषित

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 9, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लंदन. क्वीन एलिजाबेथ-2 का निधन हो गया है. वह 96 साल की थीं. क्वीन कई दिनों से बीमार चल रही थीं. गुरुवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. बकिंघम पैलेस ने बयान जारी कर बताया कि क्वीन एलिजाबेथ अब इस दुनिया में नहीं रहीं. स्थानीय समयानुसार दोपहर को उनका निधन हुआ. इसके तुरंत बाद क्वीन एलिजाबेथ की मौत के बाद उनके बेटे और प्रिंस चार्ल्स को ब्रिटेन का राजा घोषित किया गया है. पूरा शाही परिवार एक साथ स्कॉटलैंड में है.

     

    96 वर्षीय महारानी पिछले साल अक्टूबर से कई बार तबीयत खराब होने के बाद उबरी थीं. लेकिन इस कारण उनके चलने और खड़े होने में दिक्कतें आ गईं थी. फिर इसी साल फरवरी में उन्हें कोरोना हो गया था. इससे उबरने के बाद भी उनकी हालत ठीक नहीं हो पा रही थी. बुधवार को आराम करने की सलाह के बाद महारानी अपने वरिष्ठ राजनैतिक सलाहकारों के साथ पूर्व नियोजित बैठक में शामिल नहीं हुईं. इससे पहले उन्होंने स्कॉटलैंड के पहाड़ों पर बने राजमहल बालमोराल में प्रधानमंत्री का पद छोड़ने वाले बोरिस जॉनसन से मुलाकात की थी और नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस की नियुक्ति की थी.

     

    सबसे लंबे वक्त तक किया शासन

    इससे पहले बकिंघम पैलेस ने गुरुवार को बयान जारी कर बताया था कि उनकी हालत नाजुक है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं. इसी के साथ पैलेस ने ये भी बताया था कि महारानी बाल्मोरल में हैं और उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स और पोते प्रिंस विलियम वहां के लिए रवाना हो गए. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटेन की सबसे लंबे वक्त तक शासन करने वाली शासिका थीं. उनका जन्म 21 अप्रैल, 1926 को 17 ब्रूटन सेंट, लंदन में हुआ था.उनकी शादी नौसेना अधिकारी फिलिप माउंटबेटन से हुई थी. उनके चार बच्चे हैं- प्रिंस चार्ल्स, प्रिंसेस ऐनी, प्रिंस एंड्रयू और प्रिंस एडवर्ड. महारानी के पति फिलिप का अप्रैल 2021 में 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया था.

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महारानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट किया, महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय की एक दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा. उन्होंने अपने राष्ट्र और लोगों को प्रेरक नेतृत्व प्रदान किया. उन्होंने सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय दिया. उनके निधन से आहत हूं.इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं.

     

    बता दें, इसी साल जून में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के शासन के 70 साल पूरे हुए थे.इस मौके पर चार-दिवसीय प्लैटिनम जुबली समारोह आयोजित किया गया था. इस समारोह के तीसरे दिन बकिंघम पैलेस के सामने एक विशेष संगीत कार्यक्रम में प्रिंस चार्ल्स (Prince Charles) और उनके बेटे प्रिंस विलियम ने महारानी को सम्मानित किया था. इस दौरान खुले में आयोजित पार्टी एट द पैलेस समारोह में करीब 22,000 लोग एकत्र हुए, जिनके सामने डायना रॉस, रॉक बैंड क्वीन, डुरान डुरान, एलिसिया कीज और अन्य कलाकारों ने प्रस्तुति दी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में गल्ला व्यवसायी के घर में बने गोदाम से बरामद हुआ राशन का 64 हजार क्विंटल गेहूं-चावल
    Next Article नीरज चोपड़ा डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय बने

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    June 20, 2026

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई: हंगामा, युवक घायल, लोगों ने घेरा वाहन

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.