Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीरज चोपड़ा डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय बने
    Breaking News Headlines खेल

    नीरज चोपड़ा डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय बने

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल्स का खिताब जीत लिया है. ज्यूरिख में हुए फाइनल्स में नीरज चोपड़ा ने 88.44 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ यह खिताब जीता. 24 साल के नीरज डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं. फाइनल में भारतीय एथलीट ने चेक गणराज्य के ओलंपिक रजत पदक विजेता याकुब वाडलेज और जर्मनी के जूलियन वेबर को पछाड़ा. वाडलेच 86.94 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ दूसरे और जर्मनी के जूलियन वेबर (83.73) तीसरे नंबर पर रहे.

     

    हरियाणा में पानीपत के पास खंडरा गांव के नीरज ने 27 अगस्त को डायमंड लीग के लुसाने लीग का खिताब जीता था. लुसाने लेग को जीतकर ही उन्होंने डायमंड लीग ग्रैंड फाइनल में जगह बनाई थी. इससे पहले उन्होंने 2017 और 2018 में भी फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था और क्रमशः 7वें और चौथे स्थान पर रहे थे.

     

    ज्यूरिख में हुए डायमंड लीग फाइनल में नीरज की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दबाव भरे मुकाबले में नीरज का पहला थ्रो फाउल रहा. हालांकि, चोट के बाद मैदान पर वापसी करने वाले नीरज ने दूसरे ही प्रयास में ही अपने विरोधियों से काफी आगे निकल गए. उन्होंने दूसरे प्रयास में 88.44 मीटर दूर

    भाला फेंका. तीसरे प्रयास में नीरज ने 88 मीटर, चौथे में 86.11 मीटर, पांचवें में 87 मीटर और छठे प्रयास में 83.60 मीटर दूर भाला फेंका.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-2 का 96 साल की उम्र में हुआ निधन, प्रिंस चार्ल्स राजा घोषित
    Next Article केंद्र सरकार ने लगाया टूटे चावल के निर्यात पर प्रतिबंध, 12 प्रतिशत तक गिरा चावल का कुल रकबा

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई: हंगामा, युवक घायल, लोगों ने घेरा वाहन

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.