Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में गल्ला व्यवसायी के घर में बने गोदाम से बरामद हुआ राशन का 64 हजार क्विंटल गेहूं-चावल
    Breaking News Headlines झारखंड

    झारखंड में गल्ला व्यवसायी के घर में बने गोदाम से बरामद हुआ राशन का 64 हजार क्विंटल गेहूं-चावल

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 9, 2022Updated:September 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड के भवनाथपुर क्षेत्र में छापेमारी में एक गल्ला व्यवसायी के गोदाम से प्रशासन की टीम ने करीब 64 हजार क्विंटल राशन सामग्री जब्त की. गोदाम में राशन के अनाज को कालाबाजारी के लिए गुप्त रूप से रखा गया था. मामले में व्यवसायी कोई दस्तावेज भी नहीं दिखा सका.

     

    बताया जा रहा है कि भवनाथपुर निवासी गल्ला व्यवसाई राकेश कुमार ने घर पर ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली का गोदाम बना रखा है. सूत्रों से कालाबाजारी की मिली सूचना के आधार पर डीसी रमेश घोलप ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी राज महेश्वरम के नेतृत्व में छापेमारी की. इस दौरान गरीबों को मिलने वाले पीडीएस के अनाज की भारी मात्रा में बरामदगी की. करीब 64 हजार क्विंटल राशन सामग्री गल्ला व्यवसायी के यहां से जब्त की गई है. राशन को कालाबाजारी के लिए गुप्त रूप से रखा गया था.

     

    जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान गल्ला व्यवसायी गोदाम में मिले 64 हजार क्विंटल राशन का 4 घंटे तक कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके. स्टॉक पंजी संधारित नहीं पाया गया. इसके साथ ही व्यवसाय गोदाम में जब्त किए गए गेहूं और चावल के क्रय संबंधित किसी प्रकार के दस्तावेज उपलब्ध करा सके.

     

    जांच के क्रम में गेहूं के बोरों की संख्या 668 और चावल के बोरों की संख्या 409 पाई गई. जिसका वजन लगभग 40,080 किलोग्राम और 24,540 किलोग्राम है. इसके साथ ही छानबीन में पता चला कि गल्ला व्यवसायी ने बाबा फूड प्रोसेसिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बंधी नारंगी को 3,740 किलोग्राम गेहूं मूल्य 7,86,944 रुपये की आपूर्ति व्यवसाई ने अपने गोदाम से की है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व साक्षरता दिवस पर रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया गीतिलता,हाता चौक पर नुक्कड़ नाटक
    Next Article ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-2 का 96 साल की उम्र में हुआ निधन, प्रिंस चार्ल्स राजा घोषित

    Related Posts

    रक्षाबंधन, सावन और जन्माष्टमी के अवसर पर तीन दिवसीय लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन

    August 5, 2026

    कोल्हान विश्वविद्यालय का सत्र नियमित करने की मांग, आजसू ने राज्यपाल समेत विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    August 5, 2026

    सरायकेला में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी कामयाबी, तीन इनामी नक्सलियों की गिरफ्तारी की चर्चा

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रक्षाबंधन, सावन और जन्माष्टमी के अवसर पर तीन दिवसीय लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन

    कोल्हान विश्वविद्यालय का सत्र नियमित करने की मांग, आजसू ने राज्यपाल समेत विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    सरायकेला में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी कामयाबी, तीन इनामी नक्सलियों की गिरफ्तारी की चर्चा

    श्रावणी मेला 2026: बाबा बैद्यनाथ धाम में शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, अब मिनटों में होंगे दर्शन

    इटारसी के पास नैनपुर-इंदौर पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, मची अफरा-तफरी, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव : बिना इंश्योरेंस गाड़ी को पेट्रोल नहीं दें, थर्ड-पार्टी बीमा अवधि भी बढ़ाई

    पिछले 10 महीने ने मेरी ऐसी परीक्षा ली, जिसकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी: नीरज चोपड़ा

    अनुच्छेद 370 निरस्त करने के सात वर्ष पूरे होने पर सुरक्षा बढ़ी, जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

    आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाया, महंगाई का घटाया

    केरल में भारी बारिश जारी, और अधिक लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.