सीवान. बिहार के सीवान जिले में शराब कारोबारी को पकड़ने गई पुलिस पर अपराधियों ने हमला कर दिया। गोलीबारी में एक सिपाही की मौत हो गई। यह मामला सिसवन थाना इलाके के ग्यासपुर गांव का है। गोली लगने से एक ग्रामीण भी जख्मी हुआ है। उसका सीवान के सदर अस्पताल में इलाज चल चल रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम मंगलवार रात को सिसवन के ग्यासपुर गांव में एक शराब धंधेबाज को पकड़ने पहुंची। पुलिसकर्मी वापस लौट रहे थे, तभी सड़क पर खड़े तीन अपराधियों ने उनपर गोलियां चलाना शुरू…
Author: Devanand Singh
लाहौर. पाकिस्तान में बीते कई दिनों से बाढ़ का तांडव देखा जा रहा है. पाकिस्तान में इस साल मॉनसून के दौरान रिकॉर्ड बारिश होने के बाद सिंध प्रांत में स्थित मंचर झील भर गयी है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण एक तिहाई पाकिस्तान पानी में डूबा हुआ है और जून के मध्य से अभी तक 1,300 से ज्यादा लोगों की बाढ़ के कारण मौत हो चुकी है. इस बाढ़ में ऐतिहासिक हिंदू मंदिर साधु बेला भी डूब गया है. मूल रूप से मेनक पर्वत के रूप में जाना जाने वाला साधु बेला मंदिर उन ऐतिहासिक स्थानों में से…
नई दिल्ली. एशिया कप 2022 के सुपर फोर मुकाबले में पाकिस्तान की टीम आज बुधवार को अफगानिस्तान से भिड़ेगी. सुपर फोर में पाकिस्तान की टीम भारत को पांच विकेट से हरा चुकी है. वहीं, अफगानिस्तान को पहले मुकाबले में श्रीलंका ने चार विकेट से शिकस्त दी है. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मुकाबले पर टीम इंडिया के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट फैंस की भी नजर रहेगी. भारतीय टीम एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में पाक के बाद श्रीलंका से हार चुकी है. टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने का रास्ता अफगानिस्तान की टीम खोल सकती है. इसके लिए अफगानिस्तान को शारजाह…
साउथ एक्ट्रेस और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना की बॉलीवुड में एंट्री हो चुकी है. साउथ के बाद अब वो हिंदी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाते नजर आएंगी. वो हिंदी में ‘मिशन मजनू’ के साथ-साथ ‘गुडबाय’ में काम कर रही थीं. इसमें वो सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और लेजेंड्री एक्ट्रेस नीना गुप्ता के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं. ऐसे में अब मूवी के ट्रेलर से जुड़ा लोगों का इंतजार खत्म हो गया है. इसका ट्रेलर वीडियो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें एक्ट्रेस को अमिताभ के साथ फैमिली ड्रामे में उलझा हुआ देखा…
मांदर की थाप पर मुख्यमंत्री के थिरके कदम मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी पूजा समितियों सहित राज्य वासियों को प्रकृति पर्व करम पूजा की शुभकामनाएं और बधाई दीं राज्य सरकार जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी निभा रही है:हेमन्त सोरेन झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन एवं समस्त पुलिस परिवार, न्यू पुलिस लाइन कांके रोड, विमेंस कॉलेज स्थित आदिवासी छात्रावास परिसर एवं महादेव टोली, लोअर चुटिया, रांची में आयोजित प्रकृति पर्व करम पूजा महोत्सव-2022 में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी पूजा समितियों सहित राज्य वासियों को प्रकृति पर्व करम पूजा की शुभकामनाएं और बधाई दीं। पूर्वजों ने हमें…
भोपाल. पोहा समोसा और जलेबी लोगों का सबसे पसंदीदा नाश्ता बना हुआ है। यहीं कारण है कि सुबह से लेकर शाम तक दुकानों पर लंबी-लंबी लाइनें लगी रहती है, लेकिन अब आपके इस पसंदीदा नाश्ते को लेकर बड़ी घोषणा कर दी गई है। दरअसल राजधानी भोपाल में अब नाश्ता परोसने में एक बड़ा बदलाव कर दिया गया है। यह बदलाव इसलिए किया गया है कि अब अखबार यानी पेपर में पोहा, समोसा और जलेबी परोस कर नहीं देंगे। भोपाल में अब स्याही से छपे कागज में खाने-पीने के व्यंजन देने पर पूरी तरह रोक रहेगी। अब तक शहर में…
दिल्ली. दिल्ली में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सुरक्षा घेरे में रहेगा. आरएसएस मुख्यालय में अत्याधुनिक हथियारों से लैस सीआईएसएफ के जवानों को इमारत के परिसर में तैनात किया गया है. सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जेड प्लस सुरक्षा कवर के मानदंडों के अनुसार मध्य दिल्ली के झंडेवालान स्थित मुख्य केशव कुंज कार्यालय और उदासीन आश्रम के पास स्थित इसके कैंप कार्यालय को 1 सितंबर से सीआईएसएफ की सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि नागपुर में आरएसएस मुख्यालय और आरएसएस प्रमुख मोहन बागवत को…
बेंगलुरु. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बारिश ने 32 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया और मूसलाधार बारिश अभी भी जारी है, जिससे कई क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं. इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बेंगलुरु में बाढ़ से निपटने के लिए 300 करोड़ रुपए जारी करने की घोषणा की है. सीएम बोम्मई ने घोषणा करते हुए कहा कि जारी किए गए पैसे का इस्तेमाल सड़कों, बिजली के खंभे, ट्रांसफार्मर और स्कूलों जैसे बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने के लिए किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बेंगलुरु में बाढ़ के पानी के निकासी के लिए नाली निर्माण…
प्रयागराज. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आर्य समाज संस्था से होने वाली शादियों को लेकर बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि आर्य समाज से जारी होने वाले वैवाहिक प्रमाणपत्र के आधार पर किसी को विवाहित नहीं माना जा सकता. हाईकोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि आर्य समाज संस्था ने विवाह को लेकर मिले अधिकारों का दुरुपयोग किया है. गाजियाबाद से जुड़े एक मामले में जस्टिस सौरभ श्याम शमशेरी की सिंगल बेंच ने आर्य समाज के वैवाहिक प्रमाण पत्रों को लेकर यह तल्ख टिप्पणी. जस्टिस सौरभ श्याम शमशेरी ने कहा कि आर्य समाज से विवाह प्रमाण पत्र जारी होने की…
अमेरिका की 18 वर्ष की कोको गॉफ ने चीन की झांग शुआइ को 7-5, 7-5 से हराकर पहली बार अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया. फ्रेंच ओपन उपविजेता कोको गॉफ मेलानी ओडिन के बाद अमेरिकी ओपन अंतिम आठ में पहुंचने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गई. ओडिन 2009 में 17 वर्ष की उम्र में यहां तक पहुंची थी. कोको गॉफ का सामना अब 17वीं रैंकिंग वाली फ्रांस की कैरोलिन गार्शिया से होगा. गार्शिया ने 29वीं रैंकिंग वाली एलिसन रिस्के अमृतराज को 6-4, 6-1 से मात दी. तीसरे दौर में सेरेना विलियम्स को हराने वाली अजला टोमजानोविच…
