Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुडबाय का ट्रेलर रिलीज, छा गई अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी
    Breaking News Headlines सिनेमा

    गुडबाय का ट्रेलर रिलीज, छा गई अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साउथ एक्ट्रेस और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना की बॉलीवुड में एंट्री हो चुकी है. साउथ के बाद अब वो हिंदी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाते नजर आएंगी. वो हिंदी में ‘मिशन मजनू’ के साथ-साथ ‘गुडबाय’ में काम कर रही थीं. इसमें वो सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और लेजेंड्री एक्ट्रेस नीना गुप्ता के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं. ऐसे में अब मूवी के ट्रेलर से जुड़ा लोगों का इंतजार खत्म हो गया है. इसका ट्रेलर वीडियो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें एक्ट्रेस को अमिताभ के साथ फैमिली ड्रामे में उलझा हुआ देखा जा सकता है. इस दौरान आपको कॉमेडी का भी भरपूर डोज मिलेगा.

     

    फिल्म ‘गुडबाय’ के ट्रेलर वीडियो की बात की जाए तो इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि कैसे एक परिवार में सदस्यों के बीच खटपट होती है फिर चाहे वो माता-पिता हों या फिर बच्चे और उनके पैरेंट्स हों. परिवार में तो खटपट लगी रहती है. ऐसे में यही वाली खटपट और परिवार के सदस्यों की आपसी बॉन्डिंग को दिखाया गया है. इस बीच आपको अमिताभ और रश्मिका के बीच काफी नोकझोंक देखने के लिए मिलेगी और इमोशन्स देखने के लिए

    मिलेंगे, साथ ही कुछ जगह बेहतरीन बॉन्ड भी देखे जा सकते हैं. इसे एक परफेक्ट फैमिली एंटरटेनर फिल्म बताया जा रहा है. इसके साथ ही फिल्म में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की भी एंट्री होने वाली है. उनका किरदार लोगों को हंसाते हुए नजर आने वाला है, जिसकी एक झलक आपको मूवी के ट्रेलर में

    देखने के लिए मिलेगी. ‘गुडबाय’ के ट्रेलर वीडियो को दो लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे खबर लिखे जाने तक महज एक घंटे के भीतर ही 31 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकौशिकी नृत्य शारीरिक और मानसिक रोगों की औषधि है महिला जनित रोगों के लिए रामबाण है कौशिकी नृत्य
    Next Article एशिया कप: सुपर 4 में लगातार दूसरी हार के बाद भी फाइनल में पहुंच सकता है भारत

    Related Posts

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    September 22, 2026

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    El análisis detallado de estrategias y el spinogambino casino para jugadores exigentes

    पिघलते ग्लेशियर और खोखले होते पहाड़ः चेतावनी सुने

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.