Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मांदर की थाप पर मुख्यमंत्री के थिरके कदम
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    मांदर की थाप पर मुख्यमंत्री के थिरके कदम

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 6, 2022No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मांदर की थाप पर मुख्यमंत्री के थिरके कदम

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी पूजा समितियों सहित राज्य वासियों को प्रकृति पर्व करम पूजा की शुभकामनाएं और बधाई दीं
    राज्य सरकार जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी निभा रही है:हेमन्त सोरेन

    झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन एवं समस्त पुलिस परिवार, न्यू पुलिस लाइन कांके रोड, विमेंस कॉलेज स्थित आदिवासी छात्रावास परिसर एवं महादेव टोली, लोअर चुटिया, रांची में आयोजित प्रकृति पर्व करम पूजा महोत्सव-2022 में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी पूजा समितियों सहित राज्य वासियों को प्रकृति पर्व करम पूजा की शुभकामनाएं और बधाई दीं।

    पूर्वजों ने हमें परंपरा, संस्कृति एवं सभ्यता से जुड़े रहना सिखाया

    राज्य सरकार जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी निभा रही है:हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    यह बहुत खुशी और गर्व का विषय है कि हम अपनी परंपरा-संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं। प्राकृतिक पर्व करम के मौके पर आज हम सभी लोग एकत्रित हुए हैं। धरती पर आदि समाज की अपनी परंपरा और संस्कृति रही है। इस विकासशील दौर में हमें अपनी परंपरा, संस्कृति और सभ्यता को बचा पाना चुनौती है लेकिन इन सभी चुनौतियों से निकलते हुए आज हमारी युवा पीढ़ी आदिवासी-मूलवासी के परंपरा, संस्कृति और सभ्यता को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। आज गली-मोहल्ले,घरों सहित कई अखाड़ों में करम पूजा महोत्सव आयोजित हुआ है। पिछले 2 सालों से हम सभी लोग वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को लेकर करम महोत्सव का आयोजन भव्य रूप से नहीं कर पा रहे थे परंतु अब जैसे ही परिस्थितियां धीरे-धीरे सामान्य हुई हैं, आज फिर हम प्रकृति पर्व करमा पूजा का भव्य आयोजन कर पा रहे हैं तथा आपस में प्रेम, स्नेह और खुशियां बांट रहे हैं। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज प्रकृति पर्व करम महोत्सव को संबोधित करते हुए कहीं। मुख्यमंत्री ने महादेव टोली, लोअर चुटिया में आयोजित करम महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन धर्म गुरुओं की बात तथा परंपरा, संस्कृति एवं सभ्यता की बात सुनने और मानने का दिन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बड़ी संख्या में हमारी बहनें व्रत रखते हुए पूजा कार्यक्रम में शामिल हो रही हैं। हम सभी लोग इस पावन बेला का गवाह बने हैं। आज का दिन सभी के बीच खुशियां बांटने वाला दिन है। प्रकृति पर्व करम पूजा के प्रति यह उत्साह यह बताता है कि हम सभी लोगों का प्रकृति से कितना प्रेम करते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले वर्षों में भी हम सभी लोग मिलजुल कर अपनी संस्कृति को इसी तरह आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

    पूर्वजों ने हमें अपनी परंपरा, संस्कृति एवं सभ्यता से जुड़े रहना सिखाया

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हम सभी के लिए गौरव की बात है कि हम समाज के वह पीढ़ी हैं जहां हमारे पूर्वजों ने हमें प्रकृति से प्रेम करना, प्रकृति से जुड़े और बंधे रहना सिखाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती से जूझ रहा है। पर्यावरण संतुलन विषय पर बड़ी-बड़ी गोष्ठियां आयोजित हो रही हैं। इन गोष्ठियों में पर्यावरण संतुलन और संरक्षण से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चाएं हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान दौर में कई कारणों से प्राकृतिक व्यवस्थाओं में बड़े पैमाने पर हस्तक्षेप हो रहा है। आने वाले दिनों में अगर प्राकृतिक के साथ ताल-मेल में गड़बड़ी होता रहा तो यह मनुष्य जीवन के लिए भयावह साबित हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमें जल, जंगल, जमीन के संरक्षण के प्रति एकजूट रखने का काम किया है। आने वाले समय में भी हम अपने पूर्वजों के बताए रास्ते पर चलते हुए परंपराओं को आगे बढ़ाने का काम करेंगे ऐसा मुझे पूरा विश्वास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे हम इस आधुनिक युग में विकास की ऊंचाइयों को कितना भी क्यों न छू लें लेकिन हमारी नींव जमीन ही है।

    राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी निभा रही है

    विमेंस कॉलेज छात्रावास परिसर में आयोजित करम महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक निभा रही है। राज्य सरकार सभी चीजों को एक-एक कर व्यवस्थित करने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राज्य में कल्याण विभाग द्वारा बनाए गए आदिवासी छात्रावासों को मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग के रूप में विकसित करेगी। सभी छात्रावासों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। राज्य सरकार ये सभी सुविधाएं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल्याण विभाग के हॉस्टल में रसोईया, सुरक्षा गार्ड सहित सभी आवश्यक व्यवस्था मुहैया कराएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी बच्चा घर से अनाज नहीं लाएगा। बना बनाया भोजन राज्य सरकार छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराएगी।

    मुख्यमंत्री ने राज्य वासियों तथा पूजा समितियों को दी शुभकामनाएं..

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने न्यू पुलिस लाइन कांके रोड रांची स्थित झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन एवं समस्त पुलिस परिवार के सभी सदस्यों एवं उनके परिजनों को प्रकृति पर्व करम पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन बहुत ज्यादा बातें करने का दिन नहीं है लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि मैं बतौर मुख्य अतिथि इस परिसर में नया नहीं हूं। न्यू पुलिस लाइन के मैदान से मेरी बचपन की यादें जुड़ी हैं। आज आप सबके बीच उपस्थित होकर मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं जहां था आज भी वही हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी लोग चाहे कितनी भी ऊंचाईयों को छू लें या ऊंचे पदों पर रहे लेकिन अपने समाज, संस्कृति और सभ्यता से हमेशा जुड़े रहना चाहिए।

    मांदर की थाप पर मुख्यमंत्री के थिरके कदम…

    इससे पहले झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन एवं समस्त पुलिस परिवार, विमेंस कॉलेज स्थित आदिवासी छात्रावास परिसर एवं महादेव टोली, लोअर चुटिया रांची में करम पूजा महोत्सव समिति के द्वारा मुख्यमंत्री का परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने विधिवत रूप से करम डाली की पूजा की। समिति द्वारा करम गीत-नृत्य का आयोजन किया गया। मौके पर मांदर की थाप पर मुख्यमंत्री के भी पैर थिरके। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी मांदर बजाया।

    इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, विधायक श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन सहित अन्य सभी पूजा समितियों के सदस्य एवं गणमान्य लोग, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रधान माझी ने जिला अंर्तगत मिहिजाम एवं जामताड़ा प्रखंड के सोनबाद में जन वितरण प्रणाली के दुकानों का औचक निरीक्षण किया
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.