Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिग बॉस 20 का पहला टीजर जारी, सलमान खान के करण अर्जुन वाले इशारे ने बढ़ाई सस्पेंस की हलचल
    Breaking News Headlines सिनेमा

    बिग बॉस 20 का पहला टीजर जारी, सलमान खान के करण अर्जुन वाले इशारे ने बढ़ाई सस्पेंस की हलचल

    News DeskBy News DeskAugust 5, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई। देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 20वां सीजन आखिरकार दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार है। लंबे समय से चल रही अटकलों के बाद शो का पहला आधिकारिक टीजर जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही निर्माताओं ने शो की प्रीमियर तारीख का भी एलान कर दिया है। हमेशा की तरह इस बार भी सुपरस्टार सलमान खान शो की मेजबानी करते नजर आएंगे। हालांकि इस बार सबसे ज्यादा चर्चा टीजर में सलमान खान द्वारा बोले गए एक रहस्यमयी संवाद की हो रही है, जिसने सोशल मीडिया पर नए सीजन को लेकर अटकलों का दौर शुरू कर दिया है।

    जारी टीजर में सलमान खान शाही अंदाज में घोड़े पर सवार होकर एंट्री करते दिखाई देते हैं। इसके बाद वह कहते हैं, “जो ‘करण अर्जुन’ में हुआ था, वो होगा अब बिग बॉस में… तथास्तु।” इस एक संवाद के साथ टीजर में कुछ ऐसे दृश्य भी दिखाए गए हैं, जो यह संकेत देते हैं कि इस बार शो में कोई बड़ा और अप्रत्याशित ट्विस्ट देखने को मिल सकता है। हालांकि निर्माताओं ने इस रहस्य से अभी पर्दा नहीं उठाया है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

    टीजर जारी होने के साथ सलमान खान ने नए सीजन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी साझा की। उन्होंने कहा कि बिग बॉस का हर सीजन नए नियमों, नए समीकरणों और अप्रत्याशित मोड़ों के साथ आता है, लेकिन इस बार शो के केंद्र में एक ऐसा रहस्य छिपा है, जो इसे अब तक के सभी सीजन से अलग बनाएगा। सलमान ने कहा कि टीजर में उस रहस्य का पहला संकेत दिया जा चुका है और दर्शकों को उसे ध्यान से समझना होगा। उनके मुताबिक यह केवल शुरुआत है और जैसे-जैसे शो आगे बढ़ेगा, दर्शकों को कई नए संकेत और बड़े खुलासे देखने को मिलेंगे।

    सलमान खान के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों ने अपने-अपने अनुमान लगाने शुरू कर दिए हैं। कई यूजर्स का मानना है कि इस बार शो में पुराने लोकप्रिय प्रतियोगियों की वापसी हो सकती है। कुछ लोगों ने टीजर को देखकर अनुमान लगाया कि इस सीजन की थीम ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसी एडवेंचर और चुनौतीपूर्ण हो सकती है। वहीं कुछ प्रशंसकों का कहना है कि ‘करण अर्जुन’ वाला संवाद दो पुराने प्रतियोगियों की वापसी या किसी विशेष ट्विस्ट की ओर संकेत करता है। हालांकि शो के निर्माताओं की ओर से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

    बिग बॉस के पिछले सीजन की बात करें तो बिग बॉस 19 का खिताब लोकप्रिय टीवी अभिनेता गौरव खन्ना ने अपने नाम किया था। टीवी धारावाहिक ‘अनुपमा’ में अनुज कपाड़िया के किरदार से पहचान बनाने वाले गौरव खन्ना ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी जीती थी। वहीं फरहाना भट्ट प्रथम रनर-अप रही थीं। बिग बॉस 19 का प्रसारण 24 अगस्त 2025 से शुरू हुआ था और इसे दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला था।

    अब बिग बॉस 20 को लेकर प्रतियोगियों के नामों की भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों के अनुसार अभिनेत्री निया शर्मा, अर्जुन बिजलानी, करण पटेल और जन्नत जुबैर इस बार शो का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि इन नामों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। इससे पहले भी कई बार इन कलाकारों के नाम बिग बॉस से जुड़ते रहे हैं, लेकिन वे शो में नजर नहीं आए।

    इसके अलावा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर मिस्टर फैजू (फैसल शेख), रुरु ठाकुर, सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद और कुशाल तंवर (गुल्लू) के भी शो में शामिल होने की चर्चा है। मिस्टर फैजू देश के लोकप्रिय डिजिटल क्रिएटर्स में गिने जाते हैं, जबकि रुरु ठाकुर एमटीवी स्प्लिट्सविला के जरिए पहचान बना चुकी हैं। उर्फी जावेद पहले भी कई रियलिटी शो और अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रही हैं। वहीं कुशाल तंवर हाल ही में एमटीवी रोडीज XX और स्प्लिट्सविला X6 जीतने के बाद चर्चाओं में आए हैं।

    फिलहाल शो में भाग लेने वाले प्रतियोगियों की अंतिम सूची को गोपनीय रखा गया है और निर्माताओं ने इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में दर्शकों को अभी कुछ और समय इंतजार करना होगा कि इस बार बिग बॉस के घर में कौन-कौन से सितारे नजर आएंगे।

    बिग बॉस 20 का प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होगा। यह शो कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर प्रसारित किया जाएगा। अपने 20 वें सीजन के साथ शो एक बार फिर नए ट्विस्ट, नई रणनीतियों और हाई-वोल्टेज ड्रामे के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। सलमान खान के रहस्यमयी संवाद ने पहले ही इस सीजन को लेकर उत्सुकता चरम पर पहुंचा दी है और अब दर्शकों की नजरें शो के अगले प्रोमो तथा प्रतियोगियों की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंसद में पास हुआ जन्म-मृत्यु बिल, बना नया कानून, बदल गए रजिस्ट्रेशन के ये बड़े नियम, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक
    Next Article राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करने के मामले में हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

    Related Posts

    इटारसी के पास नैनपुर-इंदौर पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, मची अफरा-तफरी, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

    August 5, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव : बिना इंश्योरेंस गाड़ी को पेट्रोल नहीं दें, थर्ड-पार्टी बीमा अवधि भी बढ़ाई

    August 5, 2026

    पिछले 10 महीने ने मेरी ऐसी परीक्षा ली, जिसकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी: नीरज चोपड़ा

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इटारसी के पास नैनपुर-इंदौर पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, मची अफरा-तफरी, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव : बिना इंश्योरेंस गाड़ी को पेट्रोल नहीं दें, थर्ड-पार्टी बीमा अवधि भी बढ़ाई

    पिछले 10 महीने ने मेरी ऐसी परीक्षा ली, जिसकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी: नीरज चोपड़ा

    अनुच्छेद 370 निरस्त करने के सात वर्ष पूरे होने पर सुरक्षा बढ़ी, जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

    आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाया, महंगाई का घटाया

    केरल में भारी बारिश जारी, और अधिक लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया

    विदेशों से 2019 से अब तक 274 भगोड़े लाए गए वापस, गृह मंत्रालय ने दी जानकारी, बड़ी कूटनीतिक जीत

    राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करने के मामले में हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

    बिग बॉस 20 का पहला टीजर जारी, सलमान खान के करण अर्जुन वाले इशारे ने बढ़ाई सस्पेंस की हलचल

    संसद में पास हुआ जन्म-मृत्यु बिल, बना नया कानून, बदल गए रजिस्ट्रेशन के ये बड़े नियम, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.