Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेंगलुरु में बारिश ने तोड़ा 32 साल का रिकॉर्ड, बाढ़ से निपटने सीएम ने जारी किए 300 करोड़
    Breaking News Headlines

    बेंगलुरु में बारिश ने तोड़ा 32 साल का रिकॉर्ड, बाढ़ से निपटने सीएम ने जारी किए 300 करोड़

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरु. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बारिश ने 32 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया और मूसलाधार बारिश अभी भी जारी है, जिससे कई क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं. इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बेंगलुरु में बाढ़ से निपटने के लिए 300 करोड़ रुपए जारी करने की घोषणा की है.

     

    सीएम बोम्मई ने घोषणा करते हुए कहा कि जारी किए गए पैसे का इस्तेमाल सड़कों, बिजली के खंभे, ट्रांसफार्मर और स्कूलों जैसे बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने के लिए किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बेंगलुरु में बाढ़ के पानी के निकासी के लिए नाली निर्माण के लिए कुल 1,500 करोड़ रुपए अलग रखे गए हैं. उन्होंने कहा कि रुका पानी कम होने के बाद काम शुरू हो जाएगा.

     

    सीएम बोम्मई ने कहा कि राज्य सरकार ने एसडीआरएफ की एक और कंपनी को पूरी तरह से बेंगलुरु के लिए बनाने का फैसला किया है. वहीं राज्य में मूसलाधार बारिश से प्रभावित इलाकों के लिए नावों और अन्य उपकरणों के लिए 9.50 करोड़ रुपए जारी किए जा रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में राज्य स्तर पर एसडीआरएफ की दो और कंपनियां स्थापित की जाएंगी.

     

    सीएम बोम्मई ने कहा कि 1 से 5 सितंबर के बीच बेंगलुरु के कुछ हिस्सों में सामान्य से 150 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है. जबकि अन्य क्षेत्रों जैसे महादेवपुरा, बोम्मनहल्ली और केआर पुरम में सामान्य से 307 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है. मुख्यमंत्री ने बताया कि यह पिछले 32 सालों में बेंगलुरु में सबसे अधिक बारिश है. भारत की सिलिकॉन वैली में 164 झील इस भारी बारिश की पानी से भर गई हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला: आर्य समाज से जारी प्रमाणपत्र के आधार पर किसी को विवाहित नहीं माना जा सकता
    Next Article CISF के सुरक्षा घेरे में रहेगा दिल्ली का आरएसएस मुख्यालय, तैनात हुए अत्याधुनिक हथियारों से लैस जवान

    Related Posts

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    June 22, 2026

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    June 22, 2026

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.