Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इटारसी के पास नैनपुर-इंदौर पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, मची अफरा-तफरी, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला
    Breaking News Headlines

    इटारसी के पास नैनपुर-इंदौर पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, मची अफरा-तफरी, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

    News DeskBy News DeskAugust 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इटारसी. नैनपुर से इंदौर के बीच चलने वाली पेंचवैली एक्सप्रेस ट्रेन के बी2 एसी कोच में बुधवार 5 अगस्त की तड़के 4 बजे आग लग गई. कोच में अचानक धुआं निकलने से हड़कंप मच गया. ट्रेन रोककर यात्रियों को तुरंत बाहर निकाला गया. कोच में करीब 72 यात्री सफर कर रहे थे. इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे.

    घटना पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के इटारसी से पहले पोला पत्थर स्टेशन की बताई जा रही है. गाड़ी नंबर-19344 पेंचवैली एक्सप्रेस भोपाल की ओर आ रही थी. बी2 कोच फुल था और यात्री गहरी नींद में सो रहे थे. धुआं फैलने से उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एसी के पैनल से धुआं निकल रहा था. तुरंत चेन खींचकर ट्रेन रोकी गई.

    कोच में धुआं भर गया

    यात्रियों ने बताया कि एसी पैनल में आग लगने के बाद उससे चिंगारियां निकलने लगीं. फायर अलार्म बजने लगे और लाइट बंद-चालू होने लगी. इससे यात्री घबरा गए. बाहर निकलते समय वे हड़बड़ी में बिना सामान के ही उतर गए. हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के करीब 35 अधिकारी-कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने जांच के बाद ट्रेन को आगे बढऩे की परमिशन दी. घटना के बाद बी2 कोच के सभी यात्रियों को आसपास के कोच में शिफ्ट किया गया. इसके बाद वे इन्हीं कोच में सवार होकर आगे का सफर कर रहे हैं.

    किराए का अंतर लौटाएगा रेलवे

    रेलवे ने कहा है कि जिन यात्रियों को थर्ड एसी के बजाय स्लीपर या दूसरी श्रेणी में यात्रा करनी पड़ रही है, उन्हें किराए का अंतर वापस मिलेगा. इसके लिए टीटीई संबंधित यात्रियों को प्रमाण-पत्र देगा. यात्रा पूरी होने के बाद यात्री तय प्रक्रिया के तहत रिफंड प्राप्त कर सकेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव : बिना इंश्योरेंस गाड़ी को पेट्रोल नहीं दें, थर्ड-पार्टी बीमा अवधि भी बढ़ाई
    Next Article श्रावणी मेला 2026: बाबा बैद्यनाथ धाम में शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, अब मिनटों में होंगे दर्शन

    Related Posts

    भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में अनुभव और सामाजिक संतुलन का मेल

    August 18, 2026

    स्मृति ईरानी की वापसी: भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री बनीं, जानें राजनीतिक सफर और रणनीति

    August 18, 2026

    स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाकर भाजपा ने दिया संगठनात्मक रणनीति का संदेश

    August 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में अनुभव और सामाजिक संतुलन का मेल

    स्मृति ईरानी की वापसी: भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री बनीं, जानें राजनीतिक सफर और रणनीति

    स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाकर भाजपा ने दिया संगठनात्मक रणनीति का संदेश

    संसदीय गतिरोध: लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता और समाधान की राह

    पाकिस्तान की असुरक्षा और आतंकवाद का यथार्थ

    स्मृति ईरानी की वापसी: भाजपा संगठन में अनुभव, संघर्ष और नई रणनीति का संदेश

    संसदीय गतिरोध: लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता और समाधान की राह

    भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में अनुभव और सामाजिक संतुलन का मेल

    पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का बयान: अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और आतंकवाद पर सवाल

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान: TDPL की कराई सभी परीक्षाएं रद्द, CGL भी शामिल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.