प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को ओडिशा में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह ओडिशा के पुरी और पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी। पीएमओ ने कहा कि वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री पुरी और कटक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे, ओडिशा में रेल नेटवर्क के सौ फीसदी विद्युतीकरण और संबलपुर-टिटलागढ़ रेल लाइन के दोहरीकरण को राष्ट्र…
Author: Devanand Singh
कर्नाटक: सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के अगले सीएम, डीके होंगे डिप्टी सीएम, 20 को शपथ ग्रहण नई दिल्ली. कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद को लेकर 13 मई से जारी घमासान पर विराम लग गया है. कांग्रेस ने एक बार फिर सिद्धारमैया पर विश्वास जताते हुए उन्हें कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री चुना. डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेंगे. राज्य में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद दोनों नेता सीएम की कुर्सी पर दावा कर रहे थे. एक तरफ सिद्धामरैया ने विधायकों के समर्थन का खुलेतौर पर दावा किया, तो डीके शिवकुमार भी मीडिया में बयानबाजी करते दिखे. …
जमशेदपुर के एमजीएम के नए थाना भवन का बुधवार को एसएसपी प्रभात कुमार ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर उद्घाटन किया. करीब ढाई करोड़ की लागत से बने इस हाईटेक थाना भवन को बनाने में 7 महीने का वक्त लगा. अब यह भवन बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है, जो अब आम लोगों के लिए खुल चुका है. बता दें कि इससे पूर्व दो कमरों में थाना भवन संचालित हो रहा था जिससे कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. इस नए थाना भवन में सभी आधुनिक सुविधाओं का ख्याल रखा गया है. एसएसपी…
कागलनगर सोनारी में बन रहे अवैध रूप से बन रहे तीसरे तल्ले को सील कर दिया गया विशेष पदाधिकारी, जमशेदपुर अ०क्षे०स० के निर्देश पर अवैध रूप से निर्माण किए जा रहे भवन होल्डिंग संख्या – 223, रोड नंबर – 6, कागलनगर सोनारी को कार्य बंद कराते हुए भवन को सील कर दिया गया है एवं भविष्य में किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं करने का निर्देश भी दिया गया। भवन निर्माणकर्ता को 19/05/2023 को भवन से संबंधित दस्तावेजों के अपना पक्ष रखने हेतु कार्यालय आने का निर्देश दिया गया है । इस सीलिंग…
मण्डल सशक्तिकरण अभियान के निमिति बिरसानगर मंडल में बैठक सम्पन्न जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल सशक्तिकरण अभियान के निमित्त बिरसानागर मंडल अंतर्गत मण्डल अध्यक्ष श्री मनीष पाण्डे जी की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण बैठक बिरसानगर जॉन 1बी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के सभागार में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल जी भाजयुमो जमशेदपुर महानगर मिडिया प्रभारी सह मंडल सशक्तिकरण अभियान के बिरसानगर मंडल प्रभारी श्री अमित सिंह जी, भाजपा बिरसानगर मंडल अध्यक्ष श्री बबलू गोप जी गरिमामयी उपस्थिति रही। इस बैठक में ज़िला अध्यक्ष अमित…
सबर परिवारों को स्वस्थ व कुपोषण मुक्त रखने की मुहिम, 31 गांवों के 382 परिवारों को अबतक पोषण वाटिका से जोड़ा गया घनी आबादी वाले क्षेत्र से अलग सुदूर दुर्गम क्षेत्रों में निवास करने वाले सबर जनजाति को मुख्यधारा में लाने, उनके स्वास्थ्य व उचित पोषण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशील प्रयास किए जा रहे हैं । उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव द्वारा भी क्षेत्र भ्रमण के क्रम में सबर टोलों को प्राथमिकता दी जाती है, वहां रह रहे लोगों का रहन सहन, सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन तथा उनके स्वास्थ व पोषण को लेकर काफी संवेदनशील रहती हैं…
अमन श्रीवास्तव की गिरफ्तारी में एडीजी लाटकर की भूमिका महत्वपूर्ण झारखंड में नक्सलियों को नाकों चने चबवाने वाले झारखंड पुलिस के एडीजी अभियान संजय आनंद लाटकर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान वे महाराष्ट्र में सीआरपीएफ और महाराष्ट्र एटीएस में काम कर चुके हैं. झारखंड एटीएस की टीम को जब यह सूचना मिली कि अमन श्रीवास्तव लगातार मुंबई में ही रह रहा है, तब संजय आनंद ने खुद मोर्चा संभाला और महाराष्ट्र एटीएस में अपने परिचित अफसरों से उसकी गिरफ्तारी को लेकर मदद मांगी. चुकि एडीजी संजय आनंद लंबे समय तक महाराष्ट्र में काम कर…
लालू के बेटे तेज प्रताप ने धीरेंद्र शास्त्री पर कसा तंज, कहा- मैं किसी आबा-बाबा-टाबा को नहीं जानता पटना : बागेश्वर बाबा के नाम से मशहूर बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर लालू यादव के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव हमलावर हैं. राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेज प्रताप ने मंगलवार को कहा कि वे बाबा बिहारियों को गाली देने का काम कर रहे हैं. बिहार में कृष्ण राज्य है, यहां महागठबंधन का राज है. भगवान कृष्ण 16 कलाओं से पूर्ण थे और राम जी 14 कला से ही पूर्ण थे.…
बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा झारखंड में लव जिहाद के तहत किया जा रहा लैंड जिहाद झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने भारत सरकार और राज्य सरकार से मांगी गंभीर मामले पर झारखंड के संथाल परगना में लव जेहाद और लैंड जेहाद का मामला प्रकाश में आया है। दरअसल झारखण्ड के बांग्लादेश बॉर्डर पर सैकड़ों के तादाद में बांग्लादेशी लोग अवैध रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश कर के झारखण्ड के आदिवासी लड़कियों से शादी कर पंचायतों में चुनाव लड़ा कर खुद को भारतीय नागरिक बनाने का तरीका अपनाया जा रहा है। मामले में झारखंड उच्च न्यायालय में मुख्य…
सीएम पद पर रस्साकशी के बीच डीके शिवकुमार को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत उनके खिलाफ सीबीआई की ओर से दायर की गई याचिका पर कोर्ट ने जुलाई तक के लिए टाल दिया नई दिल्ली: कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद का ‘नाटक’ बढ़ता ही जा रहा है। इस नाटक के कई पात्र हैं कुछ पात्र बेंगलुरु में हैं तो कई पात्र दिल्ली में डेरा जमाये हुए हैं। इस नाटक को चलते हुए 5 दिन बीत चुके हैं लेकिन इसका अंत होता हुआ नहीं दिख रहा है। पिछले पांच दिनों से सीएम पद के लिए केवल अफवाहें आसमान हैं लेकिन…
