Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Instagram लाएगा नया फीचर, आपने मैसेज पढ़ा या नहीं, सामने वाले को नहीं चलेगा पता
    Headlines

    Instagram लाएगा नया फीचर, आपने मैसेज पढ़ा या नहीं, सामने वाले को नहीं चलेगा पता

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    इंस्‍टाग्राम एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है. इस फीचर की मदद से इंस्‍टाग्राम पर किसी के द्वारा किए गए डायरेक्‍ट मैसेज को आप पढ़ भी लेंगे और सामने वाले को यह पता भी नहीं चलेगा कि आपने उसका मैसेज पढ़ लिया है. यह फीचर वॉट्सऐप (Whatsapp) पर रीड रिसिप्ट फीचर से मिलता-जुलता है. इसका मतलब है कि यह फीचर यूजर्स को इस ऐप के डायरेक्ट मैसेज में रीड रिसीट को बंद करने की सुविधा प्रदान करेगा. मेटा के स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप पहले से ही इस तरह का फीचर प्रदान कर रहा है.

     

    अपने ब्रॉडकास्ट चैनल पर एक मैसेज में इंस्टाग्राम प्रमुख एडम मोसेरी ने इस फीचर के बारे में बताया है. उन्‍होंने कहा कि कंपनी एक नए फीचर का परीक्षण कर रही है, जो यूजर्स को अपने DM में रीड रिसीट्स विकल्प को बंद करने की सुविधा प्रदान करेगा. रीड रिसीट बंद करने से यूजर्स मैसेज पढ़ने के बाद भी दूसरों को यह देखने से रोक सकते हैं कि चैटबॉक्स में कोई मैसेज पढ़ा गया है. हालांकि, यूजर्स के पास इस फीचर को चालू रखने का भी विकल्प रहेगा.

    रीड रिसिप्‍ट को बंद करने की सुविधा देने वाला फीचर कब लॉन्‍च होगा, इसका खुलासा मोसेरी ने नहीं किया है. जब यह फीचर उपलब्ध होगा तो यूजर्स इंस्टाग्राम की प्राइवेसी सेटिंग्स में यह दिखेगा. मोसेरी ने ऐप का जो स्‍क्रीनशॉट स्क्रीनशॉट शेयर किया है, उससे यह भी पता चलता है कि ऐप के मेन्‍यू रीडिजाइन पर भी काम जारी हो सकता है. मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने भी अपने ब्रॉडकास्ट चैनल पर इस नए फीचर की टेस्टिंग की घोषणा की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिर्माणाधीन टनल टूटी, 40 मजदूरों के फंसे होने की आशंका, बचाव टीम तत्काल मौके पर
    Next Article बेखौफ अपराधियों ने एक दुकानदार को गोली मारकर कर दी हत्या ।

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.