Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दीवाली पर सीएम बघेल की बड़ी घोषणा, कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं के लिए गृह लक्ष्मी योजना, हर साल देंगे 15 हजार
    Breaking News Headlines राजनीति

    दीवाली पर सीएम बघेल की बड़ी घोषणा, कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं के लिए गृह लक्ष्मी योजना, हर साल देंगे 15 हजार

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में महिला वोटरों को लुभाने के लिए कांग्रेस ने दिवाली के दिन एक बड़ी घोषणा की है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही की प्रदेश की महिलाओं के लिए छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना की शुरुआत की जाएगी. इस योजना के तहत सभी महिलाओं को हर साल 15 हजार रुपये दिया जाएगा. मुख्यमंत्री बघेल ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी है.

     

    उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखा, मेरी माताओं-बहनों! आज देवारी के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ में माता लक्ष्मी की असीम कृपा रहे. जिस तरह से माता लक्ष्मी पांच साल तक छत्तीसगढ़ के जन-जन में अपना आशीर्वाद दी हैं और हम गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के अपने मिशन पर चल पड़े हैं. मेरा छत्तीसगढ़ अमीर हो, हम गरीबी के अभिशाप को मिटा सके इस संकल्प के साथ हमारी सरकार ने पांच साल काम किया है. आज देवारी के शुभ दिन पर हम अपनी माताओं और बहनों को और समृद्ध और सक्षम देखना चाहते हैं. इसलिए आज देवारी के शुभ अवसर पर मैं यह घोषणा करता हूँ कि आप कांग्रेस को वोट दीजिए, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाइए हम छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना लांच करेंगे जिसके तहत हम 15,000 रुपए प्रति वर्ष प्रत्येक महिला को देंगे.

     

     

    सभी माताओं और बहनों को बोलना चाहूंगा कि आपको कहीं लाइन में लगने की ज़रूरत नहीं है, न ही कोई फॉर्म भरने की ज़रूरत है. कांग्रेस की सरकार बनवाओ, सरकार खुद सर्वे कराएगी आपके घर. सब ऑनलाइन रहेगा और सीधे खाते में पैसा आएगा. कोई लाइन में लगने की ज़रूरत नहीं है.

    बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना की घोषणा की है. भाजपा ने इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये देने का वादा किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के 6 स्टूडेंट्स गिरफ्तार, ISIS के लिए काम करने का आरोप
    Next Article मथुरा: पटाखा मार्केट में भीषण आग, बम की तरह हुए धमाके, 15 से ज्यादा लोग झुलसे

    Related Posts

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.