गुरु अर्जन देव जी का शहादत दिवस मना, छबील लगाई जमशेदपुर : सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित चना शरबत एवं हलवा प्रसाद की छबील साकची में बाबा दीप सिंह सेवक जत्था के तत्वावधान में लगाई गई। मुगल बादशाह जहांगीर के आदेश पर लाहौर रावी नदी के तट पर जेठ की गर्मी में गुरु जी को गर्म तवा में बैठाया गया गर्म पानी में उबाला गया और गर्म रेत उनके शरीर पर डाली गई, और उन्हें शहीद कर दिया गया। वे अडोल एवं शांत रहे। इस मौके पर हुई अरदास में…
Author: Devanand Singh
आदिवासी सिंगल अभियान के तहत राजभवन के समक्ष एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया है यह धरना पूर्व सांसद सलखान मुरमू के अध्यक्षता में किया गया है धरने में कई सामाजिक कार्यकर्ता के साथ आदिवासी युवक युक्तियां शामिल हुए। मीडिया से बात करते हुए पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने कहा इस धरना के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 5 सवाल है उनका जवाब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को देना होगा। नहीं तो गद्दी छोड़े। पहला सवाल है सरना धर्म कोड बिल को लेकर टालमटोल आखिर क्यों किया जा रहा है दूसरा सवाल संथाली भाषा को…
हिंदुजा ग्रुप के अध्यक्ष एसपी हिंदुजा का 87 साल की उम्र में लंदन में हुआ निधन नई दिल्ली. हिंदुजा भाइयों में सबसे बड़े और हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन एसपी हिंदुजा का 87 साल की उम्र में लंदन में निधन हो गया. हिंदुजा परिवार के प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी. प्रवक्ता ने कहा कि एसपी हिंदुजा कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे. प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि गोपीचंद, प्रकाश, अशोक और पूरे हिंदुजा परिवार को आज हमारे परिवार के संरक्षक और हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन एसपी हिंदुजा के निधन…
एयरटेल देगी ग्राहकों को झटका: अधिक डेटा इस्तेमाल के लिए चुकाने होंगे ज्यादा पैसे टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने डेटा प्लान की दरों को लेकर ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. क्योंकि इसका सीधा बोझ ग्राहकों की जेब पड़ेगा. अब एयरटेल ग्राहकों को डेटा इस्तेमाल करने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे. कंपनी का कहना है कि ग्राहकों को ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने के लिए अधिक भुगतान करना होगा. हालांकि, भारत में प्रति जीबी के आधार पर डेटा पैक की दरें दुनिया में सबसे कम होने के कारण वैल्यूएशन निर्धारण एक चुनौती बना हुआ है. …
तमिलनाडु: जल्लीकट्टू पर सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखी कानूनी वैधता, माना सांस्कृतिक विरासत तमिलनाडु में जल्लीकट्टू (सांडों को काबू में करना), कर्नाटक में कंबाला (भैंसे की दौड़) और महाराष्ट्र के बैलगाड़ी दौड़ जैसे पारंपरिक खेलों को अनुमति दिए जाने के मामले मे सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने फैसला दे दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कानून में किए गए संशोधन को वैध बताया है.कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि तीनों राज्यों की ओर से इस संबंध कानून में किए गए संशोधन वैध हैं. इसी के साथ कोर्ट ने इन खेलों को क्रूरता…
आदिपुरुष की रिलीज से एक महीने पहले, प्रभास ने नया पोस्टर शेयर किया ‘आदिपुरुष’ का सिनेमाघरों में रिलीज के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है। फिल्म का प्रीमियर ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में होगा, जिसके बाद आज से ठीक एक महीने बाद यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने प्रभास को राघव के रूप में दिखाते हुए एक शानदार नया पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए प्रभास ने कैप्शन में लिखा है, मंगलमय हर भक्त होगा, जब आदिपुरुष का स्वागत होगा। आदिपुरुष के आगमन की गूंज से…
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल करते हुए किरेन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटा दिया है। उनकी जगह पर अब अर्जुन राम मेघवाल को कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी कैबिनेट में इस बदलाव को मंजूरी दे दी है। इस नए बदलाव के मुताबिक अब तक कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे किरेन रिजिजू को अब भू विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है। किरेन रिजिजू की जगह पर अब अर्जुन राम मेघवाल…
नौकरी के बदले जमीन मामले में राबड़ी देवी से पूछताछ, ईडी ऑफिस पहुंचीं पूर्व मुख्यमंत्री नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू यादव परिवार की मुश्किलें खत्म होती नहीं दिख रही हैं। अब इस मामले में ईडी ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले इसी मामले में सीबीआई ने राबड़ी देवी से पूछताछ की थी।राबड़ी देवी गुरुवार को करीब 11.30 बजे ईडी ऑफिस पहुंची। वे इस मामले में धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज करा रही हैं। इसी मामले में पहले ही ईडी तेजस्वी यादव और मीसा…
आईपीएल 2023 : पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स ने 15 रन से हराया नई दिल्ली. आईपीएल 2023 में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद दिल्ली की टीम दूसरी टीमों का खेल खराब कर रही है। इस सीजन के 64वें मुकाबले में दिल्ली ने पंजाब किंग्स को 15 रन से हरा दिया। इस हार के साथ ही पंजाब के लिए प्लेऑफ की रेस मुश्किल हो गई है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 213 रन बनाए थे। इसके जवाब में पंजाब की टीम आठ विकेट खोकर 198 रन ही बना सकी और…
दिल्ली के नए चीफ सेक्रेटरी पीके गुप्ता ,CM केजरीवाल ने केंद्र से मांगी सहमति अब नरेश कुमार की जगह पीके गुप्ता दिल्ली के नए मुख्य सचिव की कमान मिलेगी। पीके गुप्ता 1989 बैच के IAS अफसर हैं। इसके लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना के माध्यम से केंद्र सरकार से अनुमति मांगी है। दिल्ली में जल्द ही नए चीफ सेक्रेटरी की नियुक्ति होगी। इसके लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना के माध्यम से केंद्र सरकार से अनुमति मांगी है।1989 बैच के IAS अफसर हैं पीके गुप्ता जानकारी के मुताबिक अब…
