चाईबासा:आईईडी के चपेट में आने से एक 14 वर्षीय किशोर की घटनास्थल पर ही मौत चाईबासा/ पश्चिम सिंहभूम जिले के अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र टोंटो थाना क्षेत्र के रेंगड़ाहातु गांव में गुरुवार की शाम आईईडी के चपेट में आने से एक 14 वर्षीय किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण घटना की सूचना पुलिस को शुक्रवार सुबह मिली. मृत किशोर नारा कोड़ा कैरी कोड़ा का पुत्र था. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नक्सल प्रभावित टोंटो थाना अंतर्गत रेंगड़ाहातु गांव निवासी कैरी कोड़ा के पुत्र नारा कोड़ा गुरुवार को परिजनों…
Author: Devanand Singh
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जापान में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन में उनकी उपस्थिति विशेष मायने रखती है, क्योंकि भारत इस समय G-20 समूह की अध्यक्षता कर रहा है। तीन देशों की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना होने से पहले एक बयान में मोदी ने कहा कि वह G-7 देशों और अन्य आमंत्रित साझेदारों के साथ दुनिया के सामने मौजूद चुनौतियों और उनसे सामूहिक रूप से निपटने की जरूरत पर विचारों के आदान-प्रदान को लेकर उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि मैं हिरोशिमा जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करूंगा।…
कांस 2023 की जब से शुरुआत हुई है, तब से ही सभी की नजरें ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) का लुक देखने के लिए उत्सुक थीं. 16 मई से शुरू हुए कांस फिल्म फेस्टिवल के तीसरे दिन फाइनली ऐश्वर्या राय हमेशा की तरह जुदा अंदाज में नजर आईं. ऐश्वर्या ने इस बार अपना स्टाइल स्टेटमेंट बिल्कुल अलग रखा, जिसे देखकर सभी की नजरें उन पर टिक गईं. ऐश्वर्या ने ब्लैक गाउन के साथ बड़ा सिल्वर हुड कैरी किया, जो उन्हें बेहद अलग लुक दे रहा था. सोशल मीडिया पर अब ऐश्वर्या के इसी लुक के चर्चे हो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को संसद के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। लोकसभा सचिवालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार संसद के नवनिर्मित भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी से भेंट कर उनसे इसका उद्घाटन करने का आग्रह किया था। बयान के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को संसद के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। इसमें कहा गया है कि लोकसभा तथा राज्यसभा ने 5 अगस्त, 2019 को सरकार से संसद के नए भवन के निर्माण के लिए आग्रह…
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ से पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा लगाया गया बैन हटा दिया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ ने कहा कि अदालत पश्चिम बंगाल सरकार के आठ मई के उस आदेश पर रोक लगा रही है, जिसमें फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को बैन किया गया था। कोर्ट ने तमिलनाडु को भी ‘द केरला स्टोरी’ की सुरक्षित स्क्रीनिंग के लिए सिनेमा हॉल को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि राज्य प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से फिल्म की स्क्रीनिंग को नहीं रोकेगा। सुनवाई के…
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में कास्ट सेंसस पर रोक लगाने के पटना हाई कोर्ट के अंतरिम आदेश में दखल देने से गुरुवार को इनकार कर दिया। जस्टिस अभय एस. ओका और जस्टिस राजेश बिंदल की पीठ ने सवाल किया कि अदालत को क्यों इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। कोर्ट ने बिहार सरकार से हाई कोर्ट में अपनी दलीलें रखने के लिए कहा, जहां मामले की सुनवाई 3 जुलाई को निर्धारित है। बिहार सरकार की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम दीवान ने कहा कि प्रक्रिया पूरी करने के लिए राज्य को केवल 10 दिन…
सारण. बिहार के छपरा जिले में मिड डे मील खाने की वजह से कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई है। एक के बाद एक 35 बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना डोरीगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय की है। दरअसल, जिस खिचड़ी का बच्चों ने सेवन किया उसमें मरी हुई छिपकली मिली है। सदर एसडीओ संजय कुमार ने सदर अस्पताल में बीमार बच्चों का जायजा लिया और बताया कि बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर है। उन्होंने बताया…
नई दिल्ली. दिल्ली सरकार ने मुख्य सचिव और सेवा सचिव को सभी श्रेणियों के कर्मचारियों के संबंध में आदेश पारित करने पर रोक लगा दी। दिल्ली सरकार ने आदेश जारी करके आज कहा कि मुख्य सचिव और सेवा सचिव सभी श्रेणियों के कर्मचारियों के संबंध में आदेश पारित करने पर रोक लगाई गई है। कर्मचारियों से संबंधित आदेश पारित करने के लिए दिल्ली सेवा मंत्री की मंजूरी लेना अनिवार्य कर दिया गया है। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने निर्देश देते हुए कहा कि बिना मंत्री आदेश के मुख्य सचिव, सेवा सचिव या सेवा विभाग द्वारा…
चाईबासा में वर्ष 2018 में राहुल गांधी ने कांग्रेस अधिवेशन में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर टिप्पणी की थी. अधिवेशन में टिप्पणी करने से जुड़े मामले की सुनवाई चाईबासा कोर्ट में चल रही है. राहुल गांधी की ओर से चाईबासा कोर्ट में चल रहे मामले को रद्द करने से संबंधित याचिका पर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान राहुल गांधी की ओर से अधिवक्ता दीपंकर राय ने कोर्ट से समय देने की मांग की. सुनवाई के बाद कोर्ट की ओर से राहुल गांधी को दो सप्ताह का…
रायपुर. प्रवर्तन निदेशालय (ED) को लेकर छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने रायपुर में हैलीपेड पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए बड़ी बात कही है. श्री बघेल ने कहा कि ईडी ट्रेफिक पुलिस की तरह काम कर रही है. मनमाने ढंग से लोगों को नोटिस जारी किए जा रहे है. आज भाजपा के पास राज्य में उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है. सरकार को बदनाम करने का पार्टी ने एक एजेंडा बना लिया है. जैसे टे्रफिक पुलिस खड़ी रही है और चालान लेकर जो भी आए उसे उसे पकड़कर चालान काटे इसके बाद अंदर कर दिए.…
