Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तराखंड : टनल में चार दिन से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, बचाव अभियान में लगी ये एडवांस मशीन
    Breaking News Headlines

    उत्तराखंड : टनल में चार दिन से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, बचाव अभियान में लगी ये एडवांस मशीन

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    उत्तरकाशी. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाई जा रही सिलक्यारा टनल में हुए भूस्खलन को चार दिन बीत चुके हैं. भूस्खलन के बाद से 40 मजदूर टनल में फंसे हुए हैं. जिन्हें निकालने के काम जारी है. मजदूरों को सुरंग में फंसे हुए 96 घंटे से ज्यादा का वक्त हो गया है. लेकिन अभी तक किसी भी मजदूर को बाहर नहीं निकाला जा सका है. हालांकि तकनीकी विशेषज्ञ कह रहे हैं कि आज (गुरुवार) को मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा. क्योंकि, रेस्क्यू ऑपरेशन में आज से एडवांस तकनीकी की अमेरिकन मशीन को लगाया गया है.

    बता दें कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग में दिवाली के दिन (रविवार) सुबह करीब साढ़ें पांच बजे भूस्खलन हो गया था. जिसमें 40 मजदूर फंस गए थे. उसके बाद मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. लेकिन लगातार गिर रही टनल की मिट्टी की वजह से मजदूरों को अभी तक बाहर नहीं निकाला जा सका.

    मजदूरों को टनल से बाहर निकालने के लिए तमाम मशीनों को लगयाा गया है लेकिन अभी तक मजदूरों को बाहर नहीं निकाला जा सका. अब सिलक्यारा टनल साइट पर नई जैक एंड पुश अर्थ ऑगर मशीन को इंस्टॉल किया गया है. मशीन के इंस्टॉलेशन का काम पूरा कर लिया गया है. जल्द ही सुरंग में ड्रिलिंग शुरू की जाएगी. राहत एवं बचाव मिशन के प्रभारी कर्नल दीपक पाटिल का कहना है कि अमेरिका में बनी जैक एंड पुश अर्थ ऑगर मशीन पुरानी मशीन से काफी एडवांस है, इस मशीन से काफी स्पीड में काम होता है.

    राहत एवं बचाव ऑपरेशन में अब मिलिट्री ऑपरेशन की टीम भी शामिल की गई है. इसके साथ ही वायुसेना, थल सेना को भी बचाव अभियान में लगाया गया है. बता दें कि मंगलवार रात रेस्क्यू आपरेशन के दौरान ऑगर मशीन में तकनीक खराबी आ गई थी. उसके बाद बुधवार को नई दिल्ली से नई मशीन मंगवाई गई. वायुसेना के दो हरक्यूलिस विमान चिन्यालीसौड़ एयरपोर्ट पर मशीन के पार्ट्स लेकर पहुंचे. उसके बाद देर रात मशीन के आखिरी व महत्वपूर्ण पार्ट को सिलक्यारा साइट पर पहुंचाया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिम्न दबाव क्षेत्र के कारण इस राज्य में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
    Next Article पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने खूँटी में पीएम मोदी का स्वागत किया

    Related Posts

    यूपी : डीजल टैंकर बिजली के पोल से टकराया, लगी भीषण आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    August 4, 2026

    गुजरात : चांदीपुरा वायरस ने मचाया कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

    August 4, 2026

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    August 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूपी : डीजल टैंकर बिजली के पोल से टकराया, लगी भीषण आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    गुजरात : चांदीपुरा वायरस ने मचाया कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    तमिलनाडु पुलिस ने उदयनिधि को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

    सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस : यौन केस मामलों में लज्जा भंग या बेबस महिला जैसे शब्दों का न हो इस्तेमाल

    लॉक अप के विनर को लेकर चर्चा तेज, शिवांगी जोशी के नाम की खबरों से सोशल मीडिया पर बहस

    संसद की कार्यवाही में व्यवधान डाल रहे कांग्रेस और उसके सहयोगी दल: भाजपा

    फुटपाथ पर पैदल चलना मौलिक अधिकार, सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को तत्काल निशानदेही के दिए निर्देश

    कोहली-गंभीर विवाद पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा खुलासा, आक्रामकता जरूरी लेकिन सीमा नहीं लांघनी चाहिए

    नंबर प्लेट छिपाने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धोखाधड़ी नहीं मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.