Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू-कश्मीर के डोडा बड़ा हादसा : यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 36 की मौत, कई गंभीर घायल
    Headlines

    जम्मू-कश्मीर के डोडा बड़ा हादसा : यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 36 की मौत, कई गंभीर घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां किश्तवाड़ से जम्मू जा रही एक बस सड़क डोडा के असार क्षेत्र में ट्रुंगल के पास एक खड़ी ढलान से 300 फीट नीचे खाई में गिर गई. जानकारी के अनुसार बस में 55 यात्री सवार थे. हादसे में 36 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 19 घायल हुए हैं. मौके पर पुलिस और बचाव दल के लोग मौजूद हैं और घायलों को निकालने का काम बड़े स्तर पर जारी है.

     

    वहीं हादसे के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुई बस दुर्घटना दुखद है. उन परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. पीएम मोदी ने मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.

     

    बचाव और राहत कार्यों में जुटे लोगों ने बताया कि बस को काटकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. वहीं घायलों को किश्तवाड़ के जिला अस्पताल और डोडा के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. वहीं 4 गंभीर घायलों को जम्मू ले जाया गया है. फिलहाल बचाव कार्य जारी है मृतकों का आंकड़ा बढऩे की संभावना है. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और एलजी मनोज सिन्हा हादसे पर दुख जताया है.

    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट कर कहा कि असार डोडा में एक दुखद बस दुर्घटना में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं और दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रभावित व्यक्तियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए डिविजनल कमिश्नर और जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू कश्मीर: उड़ी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर
    Next Article गर्मी से होने वाली मौतों में भीषण इज़ाफ़ा होने की संभावना: द लैंसेट काउंटडाउन

    Related Posts

    यूपी : डीजल टैंकर बिजली के पोल से टकराया, लगी भीषण आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    August 4, 2026

    गुजरात : चांदीपुरा वायरस ने मचाया कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

    August 4, 2026

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    August 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूपी : डीजल टैंकर बिजली के पोल से टकराया, लगी भीषण आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    गुजरात : चांदीपुरा वायरस ने मचाया कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    तमिलनाडु पुलिस ने उदयनिधि को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

    सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस : यौन केस मामलों में लज्जा भंग या बेबस महिला जैसे शब्दों का न हो इस्तेमाल

    लॉक अप के विनर को लेकर चर्चा तेज, शिवांगी जोशी के नाम की खबरों से सोशल मीडिया पर बहस

    संसद की कार्यवाही में व्यवधान डाल रहे कांग्रेस और उसके सहयोगी दल: भाजपा

    फुटपाथ पर पैदल चलना मौलिक अधिकार, सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को तत्काल निशानदेही के दिए निर्देश

    कोहली-गंभीर विवाद पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा खुलासा, आक्रामकता जरूरी लेकिन सीमा नहीं लांघनी चाहिए

    नंबर प्लेट छिपाने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धोखाधड़ी नहीं मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.