Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किचन का धुआं भी दे सकता है फेफड़े की गंभीर बीमारी, लंग्स हो जाते हैं डैमेज
    Headlines

    किचन का धुआं भी दे सकता है फेफड़े की गंभीर बीमारी, लंग्स हो जाते हैं डैमेज

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सीओपीडी यानी क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज ऐसी बीमारी है जिसमें लंग्स का वायुमार्ग डैमेज होकर सिकुड़ने लगता है और इससे ऑक्सीजन की सप्लाई में बाधा पहुंचती है. इस बीमारी के मरीजों को सांस लेने में बहुत अधिक परेशानी हो जाती है. इससे शरीर के अंदर बने हानिकारक गैस कार्बनडायऑक्साइड भी बाहर निकल नहीं पाता है. इस बीमारी में कफ के साथ पीला बलगम या म्यूकस निकलता है और खांसी बहुत होती है. सीओपीडी का मुख्य कारण खतरनाक धुआं है जो कई स्रोतों से शरीर में घुस सकता है. जिन लोगों को सीओपीडी होता है, उनमें हार्ट डिजीज, लंग कैंसर और कई अन्य तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

     

    सीओपीडी के लक्षण
    मायो क्लिनिक के मुताबिक सीओपीडी की बीमारी जब होती है तो सांस लेने में दिक्कत होती है. कुछ भी कठिन काम करने पर दम फूलने लगता है. इसमें खांसी और छाती में दर्द भी होता है. क्रोनिक कफ में म्यूकस या बलगम काफी निकलता है. यह पीला, सफेद और ग्रीनिश हो सकता है. सीओपीडी के मरीजों को अक्सर सांस से संबंधित इंफेक्शन होते रहता है. इसमें ताकत की कमी हो जाती है और वजन भी कम हो जाता है. पैर, टखना और जांघ में स्वेलिंग भी हो सकता है.

    सीओपीडी के कारण
    अमीर देशों में सीओपीडी का मुख्य कारण सिगरेट है. जब इसका धुआं फेफड़े के अंदर लगातार जाता रहता है तब उसे सीओपीडी की बीमारी होती है. दूसरी ओर विकासशील देशों में सीओपीडी का मुख्य कारण है हानिकारक धुआं का शरीर के अंदर जाना. इसमें यदि घर में खाना पकाने के दौरान चूल्हे से धुआं निकलता है और उसे बाहर निकलने के लिए घर में सही तरीके से वेंटीलेशन नहीं है तो ऐसा ज्यादा दिनों तक होने से सीआपोडी हो सकता है. वहीं जो लोग फैक्ट्रियों से निकले धुएं के एक्सपोजर में ज्यादा रहते हैं, उन्हें सीओपीडी का खतरा ज्यादा रहता है. कुछ मामले में यह आनुंवाशिक भी हो सकता है.

    इन लोगों का ज्यादा खतरा
    जो लोग किसी न किसी तरह से तंबाकू का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं यानी सिगरेट, बीड़ी पीते हैं या तंबाकू खाते हैं, उनलोगों को सबसे अधिक सीओपीडी बीमारी का खतरा रहता है. इसके अलावा अस्थमा के मरीज, केमिकल और हानिकारक डस्ट के पास काम करने वाले लोग, घरेलू धुआं का ज्यादा एक्सपोजर वाले लोगों का इसका खतरा ज्यादा है. वहीं जिन लोगों के नुकट संबंधियों में सीओपीडी है, उन्हें भी इस बीमारी के होने का खतरा रहता है.

    कैसे करें बचाव
    तंबाकू का किसी भी रूप में सेवन बेहद हानिकारक है, इसलिए तंबाकू का सेवन छोड़ दें. नियमित रूप से फ्लू की वैक्सीन लगवाते रहें. हानिकारक धुआं वाली जगहों पर न जाएं और घरों में सही तरीके से वेंटिलेशन की व्यवस्था करें. जब धूलकण ज्यादा उड़ते हैं तो उसमें कई तरह के हानिकारक पार्टिकुलेट मैटर होते हैं, उन धूलकणों से बचना भी जरूरी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगर्मी से होने वाली मौतों में भीषण इज़ाफ़ा होने की संभावना: द लैंसेट काउंटडाउन
    Next Article 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ सैमसंग ला रहा है गैलेक्सी A15 फोन

    Related Posts

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    May 3, 2026

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    May 3, 2026

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.