Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का वीडियो वायरल, करोड़ों के लेन-देन का जिक्र
    Breaking News Headlines राजनीति

    केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का वीडियो वायरल, करोड़ों के लेन-देन का जिक्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भोपाल. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने से पहले केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कांग्रेस का आरोप है कि करोड़ों के लेन-देन का जिक्र है। मगर, न तो ईडी का पता है और न ही आयकर की खबर। वहीं, भाजपा ने इसे फेक वीडियो करार दिया है।

     

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक का कहना है कि 50 प्रतिशत कमीशन और शिवराज सिंह चौहान तो एक-दूसरे के पर्याय बन ही चुके हैं। अब, नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र तोमर के लगातार वायरल हो रहे वीडियो इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण दे रहे हैं कि 50 प्रतिशत कमीशन के साथ-साथ ‘काला-धन’ भी भाजपा नेताओं का पर्याय बन चुका है। आज देवेंद्र तोमर का 500 करोड़ की हवाला डीलिंग का एक नया वीडियो वायरल हुआ है।

     

     

    उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जो इस चुनाव में दिमनी से भाजपा प्रत्याशी भी हैं, उनके बेटे देवेंद्र तोमर का एक वीडियो कुछ दिन पहले वायरल हुआ। इस वीडियो में वो बड़ी आसानी से 100 करोड़, 39 करोड़, 21 करोड़, 18 करोड़ रुपए की लेन-देन की बात करते हुए प्रतीत हो रहे थे। इस वीडियो में देवेंद्र लखनऊ के एक बिचैलिए के जरिए माइनिंग कारोबारियों से काला धन लेने के लिए मल्टीपल बैंक अकाउंट के बंदोबस्त की जांच करते हुए दिख रहे थे।

    नए वायरल वीडियो में चंडीगढ़ से पैसे ट्रांसफर करने की बात होती दिख रही है। बिचौलिया कह रहा है कि हर महीने सीए बताएगा कि 50 करोड़ आने हैं या 100 करोड़ आने हैं या 500 करोड़ आने हैं और देवेंद्र बहुत ही मासूमियत से ”ठीक है, नो प्रॉब्लम” कहते हुए प्रतीत हो रहे हैं। फिर वो पूछते हैं कि पहले महीने में कितना आएगा और बिचौलिया कहता है 250 करोड़। बिचौलिए से कहते हैं कि तुम अपने अकाउंट में ले लो और वो कहता है कि 50 प्रतिशत इक्विटी स्टेक अपने पास रखिए।

    कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सैयद जाफर ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को एक्स पर टैग करते हुए लिखा, ”250 करोड़ तक के लेन-देन की बात पर बोलिए महाराज-शिवराज। किस मनी की बात कर रहे मंत्रीजी के साहबजादे? केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर के बेटे पर क्यों चुप है पूरी भाजपा? न ईडी का पता, न आयकर विभाग की खबर, कहां गए सब? वायरल वीडियो पर भाजपा की चुप्पी आश्चर्यजनक।

    भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने इस वीडियो को फेक बताते हुए कहा है कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए फेक वीडियो जारी किए जा रहे हैं। इसकी शिकायत की गई है, जांच हो रही है। कांग्रेस भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो 250 करोड़ से ज्यादा की रकम पकड़ी गई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसलमान खान के फैंस ने मचाया हुड़दंग, सिनेमा हॉल में फोड़े पटाखे
    Next Article प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से विनाश की तरफ बढ़ता पहाड़

    Related Posts

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.