ग्रामीण बच्चों को पठन-पाठन सामग्री, सड़क सुरक्षा व नशामुक्ति को लेकर चलेगा अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। इन्टरनेशन ह्यूमन राईट्स डेवलपमेन्ट फाउन्डेशन की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया जाएगा। साथ ही बच्चों एवं ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। फाउंडेशन ने इस संबंध में उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को पत्र सौंपकर कार्यक्रम में सहयोग का आग्रह किया है। संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री…
Author: Devanand Singh
गाय चोरी के आरोप को लेकर जुगसलाई में तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बिष्टुपुर के रामदास भट्ठा क्षेत्र में कथित गाय चोरी के मामले को लेकर शुक्रवार रात जुगसलाई के ईदगाह मैदान के पास तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के अनुसार, गाय चोरी के मामले में संबंधित पक्षों के बीच समझौते और आर्थिक क्षतिपूर्ति को लेकर बातचीत हुई थी। इसी दौरान कुछ पशुपालक ईदगाह मैदान स्थित नसीम मैरिज हॉल के पास जुट गए, जिसके बाद कथित…
तीन साल के आर्यन का अपहरण, छह घंटे में खड़गपुर से सकुशल बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी सेवा आश्रम से अपहृत तीन वर्षीय आर्यन महानंद को पुलिस ने महज छह घंटे में पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से खड़गपुर स्टेशन के पास से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती निवासी 42 वर्षीय असलम खान को गिरफ्तार किया गया है। सिटी डीएसपी संजीव कुमार के अनुसार, तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा करते हुए खड़गपुर तक पहुंच बनाई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी…
गुरुजनों के सम्मान से ही सशक्त समाज का निर्माण : दिनेश कुमार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 5 सितंबर। सी.पी. समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती एवं राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल में संयुक्त रूप से शिक्षक दिवस सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय अध्यक्ष दिनेश कुमार, संरक्षक खेमलाल चौधरी, महासचिव परमानंद कौशल तथा प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह एवं लुबना नूर खान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर गुरु-शिष्य परंपरा एवं शिक्षा के महत्व को दर्शाया। दिनेश कुमार ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य के निर्माता होते…
गोपबंधु विद्यापीठ में विद्यार्थियों ने शिक्षकों संग मनाया शिक्षक दिवस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। हाई स्कूल गोपबंधु विद्यापीठ, टेल्को में शिक्षक दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। प्राचार्य संजीव कुमार तिवारी ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही शिक्षक के लिए सबसे बड़ा सम्मान है। इस अवसर पर कक्षा द्वितीय से दशम तक के विद्यार्थियों ने कक्षाओं की साफ-सफाई व आकर्षक सजावट की और अपने कक्षा शिक्षकों के साथ केक काटकर खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में उप-प्राचार्य मंजू कुमारी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह 8 सितंबर को, 2200 छात्राओं को मिलेगी उपाधि राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह 8 सितंबर को एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। समारोह में राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। समारोह में स्नातक और स्नातकोत्तर की करीब 2200 छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी। वहीं पहली बार विश्वविद्यालय की चार शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि मिलेगी। मेधावी छात्राओं को चांसलर मेडल और गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। कुलपति ने बताया…
एमजीएम अस्पताल के पीछे झाड़ियों में दिखी गोह, लोगों में कौतूहल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। एमजीएम अस्पताल के पीछे झाड़ियों में गोह (इंडियन मॉनिटर लिजर्ड) दिखाई देने से लोगों में कौतूहल का माहौल बन गया। गोह को लेकर कई तरह की भ्रांतियां हैं, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार यह जीव आमतौर पर इंसानों के लिए खतरनाक नहीं होता। इसका वैज्ञानिक नाम Varanus bengalensis है। वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक गोह के काटने से दर्द और सूजन हो सकती है, इसलिए इससे दूरी बनाए रखना जरूरी है। यह मुख्य रूप से कीड़े-मकोड़े, चूहे, मेंढक, छोटे पक्षी और अंडे खाती है तथा पारिस्थितिकी तंत्र…
फुटपाथ पर चलना मौलिक अधिकार, जमशेदपुर में अतिक्रमण हटाने की मांग : अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद जमशेदपुर में फुटपाथों को अतिक्रमण-मुक्त कराने की मांग उठने लगी है। अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि सुरक्षित फुटपाथ पर चलना नागरिकों का मौलिक अधिकार है और प्रशासन को इसे सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने Maniyar Iliyaz @ Shaik Riyaz बनाम P. Ayyappan मामले में 19 जून 2026 के फैसले में पैदल चलने के अधिकार को संविधान के अनुच्छेद 19(1)(d) और अनुच्छेद 21 से जोड़ा है। न्यायालय ने…
कांग्रेस का 7 सितंबर को राजभवन के समक्ष महाधरना, सतीश पाल मुंजनी ने कार्यकर्ताओं से रांची पहुंचने का किया आह्वान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जमशेदपुर लोकसभा प्रभारी सतीश पाल मुंजनी ने 7 सितंबर को रांची में राजभवन के समक्ष आयोजित महाधरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं से शामिल होने का आह्वान किया। मुंजनी ने अयोध्या श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर…
शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान विषयक सेमिनार आज राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान विषयक सेमिनार की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सेमिनार रविवार, 6 सितंबर को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में होगा। इस सेमिनार में रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सरोज शर्मा, झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डी के सिंह और विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर चंद्र भूषण शर्मा शामिल हो रहे हैं। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय सेमिनार का विषय प्रवेश कराएंगे। सरयू राय ने बताया कि…
