Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस का 7 सितंबर को राजभवन के समक्ष महाधरना, सतीश पाल मुंजनी ने कार्यकर्ताओं से रांची पहुंचने का किया आह्वान
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कांग्रेस का 7 सितंबर को राजभवन के समक्ष महाधरना, सतीश पाल मुंजनी ने कार्यकर्ताओं से रांची पहुंचने का किया आह्वान

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस का 7 सितंबर को राजभवन के समक्ष महाधरना, सतीश पाल मुंजनी ने कार्यकर्ताओं से रांची पहुंचने का किया आह्वान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जमशेदपुर लोकसभा प्रभारी सतीश पाल मुंजनी ने 7 सितंबर को रांची में राजभवन के समक्ष आयोजित महाधरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं से शामिल होने का आह्वान किया।

    मुंजनी ने अयोध्या श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने MMDR संशोधन विधेयक को लेकर केंद्र सरकार पर झारखंड के खनिज राजस्व के अधिकार को प्रभावित करने का आरोप लगाया और इसे राज्य के हितों से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया।

    जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि आंदोलन में पूर्वी सिंहभूम से वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों, प्रखंड-मंडल पदाधिकारियों, मंच-मोर्चा के सदस्यों, पंचायत अध्यक्षों और सक्रिय कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी होगी। कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने भी कार्यकर्ताओं से रांची पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।

    प्रेस वार्ता में राकेश तिवारी, एलबी सिंह, संजय सिंह आजाद, राजा सिंह राजपूत, केके शुक्ल, नवनीत मिश्र, ज्योति मिश्र, आशुतोष सिंह, अंसार खान, मकसूद आलम, फिरोज खान और कौशल प्रधान समेत अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

    कांग्रेस का 7 सितंबर को राजभवन के समक्ष महाधरना सतीश पाल मुंजनी ने कार्यकर्ताओं से रांची पहुंचने का किया आह्वान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान विषयक सेमिनार आज
    Next Article फुटपाथ पर चलना मौलिक अधिकार, जमशेदपुर में अतिक्रमण हटाने की मांग : अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू

    Related Posts

    ग्रामीण बच्चों को पठन-पाठन सामग्री, सड़क सुरक्षा व नशामुक्ति को लेकर चलेगा अभियान

    September 5, 2026

    गाय चोरी के आरोप को लेकर जुगसलाई में तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    September 5, 2026

    तीन साल के आर्यन का अपहरण, छह घंटे में खड़गपुर से सकुशल बरामद

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ग्रामीण बच्चों को पठन-पाठन सामग्री, सड़क सुरक्षा व नशामुक्ति को लेकर चलेगा अभियान

    गाय चोरी के आरोप को लेकर जुगसलाई में तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    तीन साल के आर्यन का अपहरण, छह घंटे में खड़गपुर से सकुशल बरामद

    गुरुजनों के सम्मान से ही सशक्त समाज का निर्माण : दिनेश कुमार

    गोपबंधु विद्यापीठ में विद्यार्थियों ने शिक्षकों संग मनाया शिक्षक दिवस

    जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह 8 सितंबर को, 2200 छात्राओं को मिलेगी उपाधि

    एमजीएम अस्पताल के पीछे झाड़ियों में दिखी गोह, लोगों में कौतूहल

    फुटपाथ पर चलना मौलिक अधिकार, जमशेदपुर में अतिक्रमण हटाने की मांग : अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू

    कांग्रेस का 7 सितंबर को राजभवन के समक्ष महाधरना, सतीश पाल मुंजनी ने कार्यकर्ताओं से रांची पहुंचने का किया आह्वान

    शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान विषयक सेमिनार आज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.