Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनुपम खेर की विजय 69 का ट्रेलर जारी, फिल्म की रिलीज तारीख से भी उठा पर्दा
    Headlines सिनेमा

    अनुपम खेर की विजय 69 का ट्रेलर जारी, फिल्म की रिलीज तारीख से भी उठा पर्दा

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अक्षय रॉय द्वारा निर्देशित अनुपम खेर अभिनीत विजय 69Ó के निर्माताओं ने दिल को छू लेने वाली फिल्म का ट्रेलर जारी किया है। यह फिल्म एक 69 वर्षीय व्यक्ति की अपरंपरागत यात्रा के बारे में बात करती है।फिल्म के निर्देशक ने कहा, विजय 69 जिंदगी में दूसरी बार मिलने वाले मौकों पर आधारित एक फिल्म है। इसमें दिखाया गया है कि हम अपने जीवन में वास्तव में क्या करना चाहते थे और क्या बन गए। यह फिल्म इसके बीच के अंतर के बारे में बात करती है।

     

    उन्होंने अनुपम खेर के साथ काम करने को एक शानदार अवसर बताते हुए कहा, उन्होंने (अनुपम खेर) न केवल खुद को पूरी तरह से इस भूमिका के लिए समर्पित किया, बल्कि इस भूमिका में वो गहराई और प्रामाणिकता लेकर आए जो केवल एक खास अभिनेता ही कर पाता है। वाईआरएफ एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स के सहयोग को सफल बनाने के लिए मेरे निर्माता मनीष शर्मा के साथ एक बार फिर काम करना खुशी की बात थी। हमारा इरादा एक ऐसी फील-गुड फिल्म बनाने का था जो उम्मीद है कि सभी पीढिय़ों के दर्शकों को पसंद आएगी।फिल्म में 69 वर्षीय व्यक्ति की अपरंपरागत यात्रा को दिखाया गया है जो ट्रायथलॉन में प्रतिस्पर्धा में शामिल होने की कठिन चुनौती लेता है।

     

    इसमें अनुपम खेर विजय की भूमिका निभा रहे हैं, जिनकी उग्र भावना और दृढ़ संकल्प उनके आस-पास के लोगों को यह सोचने के लिए प्रेरित करता है कि किसी भी उम्र में सपनों का पीछा करने का क्या मतलब है।हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में विजय के चिड़चिड़े बूढ़े से दृढ़ निश्चयी प्रतियोगी बनने की कहानी दिखाई गई है, क्योंकि वह संदेह और उपहास का सामना करने के बावजूद ट्रायथलॉन के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।ट्रेलर में हंसी और संघर्ष की झलक देखने को मिलती है। उनकी इस यात्रा में मिहिर आहूजा उनके साथी बन जाते हैं। चंकी पांडे भी विजय के पुराने दोस्त के रूप में कलाकारों में शामिल होते हैं।नेटफ्लिक्स इंडिया की ओरिजिनल फिल्मों की निर्देशक रुचिका कपूर शेख ने कहा, विजय 69 एक विशेष फिल्म है, जिसे दृढ़ता के शक्तिशाली संदेश के साथ खूबसूरती से तैयार किया गया है। जीवन के इस हिस्से से प्रेरणा लेने वाली यह कहानी सार्थक कहानियां बताने के हमारे जुनून को दिखाती है।विजय 69 की रिलीज तारीख से भी पर्दा उठ गया है। इस फिल्म का प्रीमियर 8 नवंबर, 2024 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होने जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुवाओं के उत्साह और खेल के प्रति उनकी लगन को देखकर गर्व महसूस हुआ:जेएमएम युवा जिलाध्यक्ष
    Next Article रॉड्री ने जीता बैलन डे ऑर 2024, रियल मैड्रिड चुना गया साल का सर्वश्रेष्ठ क्लब

    Related Posts

    सोना देवी विश्वविद्यालय में बजट पश्चात वेबिनार का लाइव प्रसारण, ‘सबका साथ सबका विकास’ विषय पर विद्यार्थियों ने सुने प्रधानमंत्री के विचार

    March 10, 2026

    संस्कारोदय एकेडमी में इंटरनेशनल प्री-प्राइमरी शिक्षा का शुभारंभ

    March 10, 2026

    विद्या भारती उवि में आयोजित चार दिवसीय प्रवेशिका प्रशिक्षण संपन्न

    March 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी विश्वविद्यालय में बजट पश्चात वेबिनार का लाइव प्रसारण, ‘सबका साथ सबका विकास’ विषय पर विद्यार्थियों ने सुने प्रधानमंत्री के विचार

    संस्कारोदय एकेडमी में इंटरनेशनल प्री-प्राइमरी शिक्षा का शुभारंभ

    विद्या भारती उवि में आयोजित चार दिवसीय प्रवेशिका प्रशिक्षण संपन्न

    यूसीआईएल रियर गेट 12 घंटे जाम, विस्थापितों का फूटा गुस्सा आश्वासन के बाद हटाया गया आंदोलन

    यूसीआईएल में रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    विधानसभा में कुकड़ू थाना भवन का मामला विधायक ने रखा

    पीडीएस डीलर संघ ने मृत दुकानदार के आश्रित को 11000 रु का सहायता किया

    झामुमो के प्रखंड प्रतिनिधियों ने बिजली के उजाला योजना का किया उदघाटन

    रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

    उपायुक्त व एसएसपी ने की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से शिष्टाचार मुलाकात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.