Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रॉड्री ने जीता बैलन डे ऑर 2024, रियल मैड्रिड चुना गया साल का सर्वश्रेष्ठ क्लब
    Breaking News Headlines खेल

    रॉड्री ने जीता बैलन डे ऑर 2024, रियल मैड्रिड चुना गया साल का सर्वश्रेष्ठ क्लब

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नईदिल्ली। मैनचेस्टर सिटी और स्पेन के मिडफील्डर रॉड्री ने 2024 के पुरुष वर्ग का बैलन डे ऑर जीता है।इस स्टार खिलाड़ी ने मैनचेस्टर सिटी को प्रीमियर लीग जीतने में मदद की। इसके साथ-साथ उन्होंने स्पेन को 2024 को यूरोपीय चैम्पियनशिप का खिताब दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई थी।रोड्री ने ब्राजील के विनिसियस जूनियर और इंग्लैंड के जूड बेलिंघम को पीछे छोड़ते हुए ये प्रतिष्ठित खिताब जीता।

     

    रॉड्री की जीत ने स्पेनिश प्रशंसकों के लिए 64 साल के इंतजार को खत्म कर दिया। आखिरी बार 2012 में कोई स्पेनिश खिलाड़ी बैलन डे ऑर में शीर्ष-3 में मौजूद था।तब बार्सिलोना के दिग्गज आंद्रे इनिएस्ता उस साल के विजेता लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद तीसरे स्थान पर रहे थे।28 वर्षीय रॉड्री ने सिटी के साथ प्रीमियर लीग, यूईएफए सुपर कप और फीफा क्लब विश्व कप भी जीता।

    रॉड्री इस खिताब को जीतने वाले स्पेन के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बने हैं। वह साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुने जाने वाले मैनचेस्टर सिटी से पहले खिलाड़ी बने हैं।बता दें कि उनसे पहले स्पेन से लुईस सुआरेज और अल्फ्रेडो डि स्टेफानो बैलन डे ऑर का खिताब जीत चुके हैं।स्टेफानो ने साल 1957 और 1959 में ये सम्मान हासिल किया था जबकि सुआरेज 1960 में इस पुरस्कार को जीतने में सफल हुए थे।

     

    रियल मैड्रिड ने क्लब ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता और उनके मैनेजर कार्लो एंसेलोटी पुरुष वर्ग में कोच ऑफ द ईयर चुने गए।हालांकि, पुरस्कार प्राप्त करने के लिए रियल मैड्रिड से कोई भी मौजूद नहीं था।दरअसल, बीते सोमवार को पहले ही यह बताया गया था कि रियल मैड्रिड इस समारोह का बहिष्कार कर रहा है क्योंकि ऐसी खबरें हैं कि उनके फॉरवर्ड विनीसियस जूनियर बैलन डे ऑर नहीं जीत पाएंगे।
    महिला वर्ग में स्पेन की ही एटाना बोनमाटी ने लगातार दूसरे साल बैलन डे ऑर पुरस्कार जीता। उन्होंने 2024 में बार्सिलोना को लीगा एफ, चैंपियंस लीग, स्पेनिश सुपर कप और कोपा डेला रीना खिताब जिताने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअनुपम खेर की विजय 69 का ट्रेलर जारी, फिल्म की रिलीज तारीख से भी उठा पर्दा
    Next Article धरा से लेकर नभ तक फैली रामनगरी की आभा, लाखों दीप मालिकाओं से जगमग हुए सरयू घाट

    Related Posts

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    July 11, 2026

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    July 11, 2026

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    SIR प्रक्रिया तेज करने की मांग: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.