Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » युद्ध के बीच इजरायल से 212 भारतीय सुरक्षित दिल्ली पहुंचे, अभी भी फंसे है 20,000
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    युद्ध के बीच इजरायल से 212 भारतीय सुरक्षित दिल्ली पहुंचे, अभी भी फंसे है 20,000

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    युद्ध के बीच इजरायल से 212 भारतीय सुरक्षित दिल्ली पहुंचे, अभी भी फंसे है 20,000
    ऑपरेशन अजय के तहत इजरायल से 212 भारतीय नागरिकों की पहली फ्लाइट शुक्रवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची। इस ऑपरेशन की शुरुआत गुरुवार देर रात से हुई। अभी भी वहां 20 हजार भारतीय फंसे हुए हैं। हमास के आतंकियों द्वारा इजरायल पर हुए हमले के बाद दोनों के बीच युद्ध जारी है। इस कारण से इजरायल ने हजारों की संख्या में विदेशी वहां फंसे हैं जिन्हें निकाला जा रहा है। इसी बीच वहां फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार ऑपरेशन अजय शुरू कर चुकी है।

     

     

    आज 212 भारतीय को इजरायल के तेल अवीव एयरपोर्ट से दिल्ली लाया गया। यहां उनका स्वागत केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने किया और उनसे हाल-चाल जाना। बता दें कि बीते गुरुवार को तेल अवीव एयरपोर्ट से 212 भारतीय लोगों को लेकर विशेष विमान रवाना हुआ था, जो आज सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा।इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने कहा, “हमारी सरकार किसी भी भारतीय को कभी पीछे नहीं छोड़ेगी। हमारी सरकार, प्रधानमंत्री उनकी सुरक्षा के लिए, उन्हें सुरक्षित घर वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, विदेश मंत्रालय की टीम, एयर इंडिया की इस उड़ान के चालक दल के आभारी हैं जिन्होंने इसे संभव बनाया, हमारे बच्चों को सुरक्षित और स्वस्थ घर वापस लाया और उनके प्रियजनों के पास वापस पहुंचाया।

     

     

     

    “इज़राइल से भारत आई सीमा बलसारा ने कहा, “मैं एयर इंडिया की ओर से तेल अवीव में एयरपोर्ट मैनेजर के रूप में कार्यरत थी, मैं वहां पर पिछले 10 महीने से थी, वहां से हमें बाहर निकाला गया। पिछले 4-5 दिनों से वहां की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। हमने उस स्थिति का सामना किया और अब हम यहां हैं। मेरा परिवार भारत में ही रहता है, मैं वहां(तेल अवीव) रह रही थी।”
    एक दूसरे नागरिक ने कहा, “इज़रायल में युद्ध शुरू होने के बाद हमें भारत से हमारे परिवार और दोस्तों के फोन आने लगे थे, सभी हमारे लिए फिक्रमंद थे। मैं हमारे लिए इस ऑपरेशन के इज़रायल से भारत सुरक्षित लाए जाने पर भारत सरकार और भारत के विदेश मंत्रालय का शुक्रिया अदा करता हूं।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफटी जीन्स, हाफ पैंट में नहीं मिलेगा जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश, 1 जनवरी से लागू होगा ‘ड्रेस कोड’
    Next Article झारखंड हाई कोर्ट में सीएम की याचिका किया खारिज

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.