Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एसीबी टीम की बड़ी कार्रवाई, हजारीबाग एसडीओ एवं नोवामुंडी अंचलाधिकारी के ठिकानों से करोड़ों रुपए और कई जमीन के डीड किए जब्त
    Breaking News झारखंड

    एसीबी टीम की बड़ी कार्रवाई, हजारीबाग एसडीओ एवं नोवामुंडी अंचलाधिकारी के ठिकानों से करोड़ों रुपए और कई जमीन के डीड किए जब्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    एसीबी टीम की बड़ी कार्रवाई, हजारीबाग एसडीओ एवं नोवामुंडी अंचलाधिकारी के ठिकानों से करोड़ों रुपए और कई जमीन के डीड किए जब्त

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    अमन ओझा

    जमीन घोटाले में अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी खत्म हो गयी है। हालांकि जांच के दौरान कुछ ऐसे खुलासे हुए हैं, जो आने वाले दिनों कई अफसरों और नेताओं की मुश्किलें बढ़ा सकता है। हजारीबाग के एसडीएम शैलेश कुमार और पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी अंचल के सीओ मनोज कुमार के 10 ठिकानों पर एसीबी ने कार्रवाई की है।

     

    छापेमारी के दौरान हजारीबाग एसडीओ शैलेश कुमार के ठिकानों से 22 लाख नकद, 11 जमीन के डीड, 11 मोबाइल, दो लैपटॉप और एक टैब जब्त किया गया है। इसी तरह नोवामुंडी अंचलाधिकारी मनोज कुमार के ठिकाने से धनबाद जिले में 4 डिसमिल और 6 डिसमिल जमीन के दो दस्तावेज, रांची में करीब 1.02 करोड़ का एक डुप्लेक्स संबंधी दस्तावेज और दो मोबाइल जब्त किए गए हैं। दोनों अफसरों के बैंक खातों के ब्योरे और पासबुक भी मिले हैं। दोनों झारखंड प्रशासनिक सेवा के अफसर हैं और पूर्व में रांची के बड़गाईं अंचल में बतौर सीओ पोस्टेड रहे हैं।

     

     

    खास बात यह है कि दोनों अफसर बड़गाईं अंचल के बहुचर्चित जमीन घोटाले में ईडी के गवाह रहे हैं। एसीबी ने दोनों अफसरों को साथ लेकर रांची में कई जगहों पर तलाशी ली। एसीबी के मुताबिक भ्रष्टाचार के मामले में राज्य सरकार से जांच का आदेश मिलने के बाद एसीबी ने बड़गाईं अंचल के पूर्व सीओ मनोज कुमार और शैलेश कुमार के खिलाफ जांच शुरू की है।

     

     

    पूछताछ के दौरान भी कुछ अहम जानकारी एसीबी को लगी है, माना जा रहा है कि जल्द इस मामले में एक और एक्शन देखने को मिल सकता है। हजारीबाग एसडीओ शैलेश कुमार और नोवामुंडी के सीओ मनोज कुमार बड़गाई अंचल के लालू खटाल स्थित 8.86 एकड़ जमीन घोटाले में ईडी के गवाह हैं। बड़गाईं अंचल के तत्कालीन सीओ मनोज कुमार की शिकायत पर ही सदर थाने में एक जून 2023 को तत्कालीन राजस्व निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद के खिलाफ अंचल के कागजात में छेड़छाड़ करने, सरकारी दस्तावेज को घर में अवैध तरीके से रखने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसी प्राथमिकी में ईडी ने ईसीआइआर दर्ज की थी। इसी मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर पुलिस ने मुस्लिम बस्ती से दो युवकों को 19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ किया गिरफ्तार
    Next Article BIG BREAKING : कुआं का दूषित पानी पीने से फैला डायरिया,दो दर्जन से अधिक लोगो को डायरिया अपनी चपेट में लिया ,एक की मौत

    Related Posts

    छठ घाटों के डेंजर जोन में बैरिकेडिंग अनिवार्य, सुरक्षा में नहीं हो चूक : एसपी

    November 12, 2026

    छठ की तैयारियों से गुलजार हुए जादूगोड़ा-नरवा के बाजार

    November 12, 2026

    कौशल प्रतियोगिता में 26 विद्यालयों के 150 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा*l

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ घाटों के डेंजर जोन में बैरिकेडिंग अनिवार्य, सुरक्षा में नहीं हो चूक : एसपी

    छठ की तैयारियों से गुलजार हुए जादूगोड़ा-नरवा के बाजार

    कौशल प्रतियोगिता में 26 विद्यालयों के 150 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा*l

    बांदना पर्व पर रामजीवनपुर की महिलाओं को मिलीं 250 साड़ियां

    छठ को लेकर शिव बांध, छोटा बांध और गौरी घाट की सफाई शुरू

    छठ सामाजिक समानता और सामूहिक एकजुटता का पर्व : प्रेम रंजन

    ग्रामीण क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी की मासिक अपराध गोष्ठी, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर झामुमो ने सौंपा 11 सूत्री मांगपत्र

    आदर्श युवा सेवा समिति ने 200 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

    राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने 501 परिवारों में किया लौकी वितरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.