Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पठान फिल्म में सनातन धर्म का उड़ाया गया है मजाक, जिस थिएटर में लगे उसे फूंक दो: महंत राजू दास
    Breaking News Headlines

    पठान फिल्म में सनातन धर्म का उड़ाया गया है मजाक, जिस थिएटर में लगे उसे फूंक दो: महंत राजू दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अयोध्या. बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान के हाल ही में जारी किए गए गाने बेशर्म रंग में दीपिका की भगवा रंग की बिकिनी को लेकर देश भर में विवाद बढ़ता जा रहा है और फिल्म के बहिष्कार करने की अपील की जा रही है. इस बीच अयोध्या के हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास ने भी फिल्म पठान का बहिष्कार करने का आह्वान किया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस भी थिएटर में पठान लगे, उसे फूंक दिया जाए. महंत ने इस विवाद पर एक वीडियो भी जारी किया है.

     

     

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अपने वीडियो में महंत को यह कहते हुए सुना जा सकता कि पठान फिल्म में सनातन धर्म का मजाक उड़ाया गया है और मैं लोगों से उन सिनेमाघरों को जलाने का आग्रह करता हूं जहां पठान प्रदर्शित की जाएगी. महंत राजू दास ने अपने वीडियो में आगे कहा कि सनातन धर्म का बार-बार बॉलीवुड और हॉलीवुड में मजाक उड़ाया गया है, और हिंदू देवी-देवताओं का भी अपमान किया गया है. दीपिका पादुकोण ने बेशर्म रंग में भगवा रंग की बिकिनी पहनी थी, जिससे संतों और पूरे देश की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है.

     

     

    उन्होंने अपने वीडियो में आगे कहा कि गाने में भगवा बिकनी पहनकर ऐसे स्टेप्स करने की क्या जरूरत थी? महंत ने यह भी आरोप लगाया कि शाहरुख खान ने अक्सर सनातन धर्म का अपमान किया है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए ऐसा किया गया और इन पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.

     

     

    इससे पहले विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने भी फिल्म पर प्रतिबंध लगाने और बहिष्कार करने की मांग की थी. बंसल ने बेशर्म रंग के बोल में दीपिका की ड्रेस पर तंज कसते हुए एक वीडियो शेयर किया था. बंसल ने ट्विटर पर लिखा था कि क्या इस्लाम को मानने वाला पठान मुस्लिम प्रतीकों वाली महिला के साथ ऐसे दृश्य फिल्मा सकता है. लव जिहादियों की बेहूदगी की भी हद होती है.

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतीसरे स्थान के लिए क्रोएशिया से भिड़ेगी मोरक्को की टीम
    Next Article प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और राजेश ठाकुर के खिलाफ पार्टी के नेताओं ने बागी तेवर

    Related Posts

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    August 7, 2026

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    August 7, 2026

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    तारकेश्वर धाम के लिए चाकुलिया के पानिबांका गाँव के शिव भक्तों की टोली रवाना

    केडो होते हुए खुखड़ाडीह तक एक किलोमीटर सड़क हुई जर्जर, बनी जानलेवा ,सुधि लेने वाला कोई नहीं, विधायक मंगल कालिंदी से ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, PESB की प्रक्रिया पर शिकायत

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत दर्ज

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत

    डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस ने जमीनी स्तर पर कार्य का ऐलान किया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सम्मान अभियान शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.