Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तीसरे स्थान के लिए क्रोएशिया से भिड़ेगी मोरक्को की टीम
    Breaking News Headlines खेल

    तीसरे स्थान के लिए क्रोएशिया से भिड़ेगी मोरक्को की टीम

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दोहा. फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला रविवार (18 दिसंबर) को लुसैल स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं 17 दिसंबर को खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम में क्रोएशिया और मोरक्को के बीच तीसरे स्थान के लिए जंग होगी. क्रोएशिया को पहले सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के हाथों 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं दूसरे सेमीफाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराया था. इस टूर्नामेंट में क्रोएशिया और मोरक्को की टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी. तो आइए आपको बताते हैं कब और कहां देख सकते हैं लाइव और दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड.

     

    इस वर्ल्ड कप में यह दूसरी बार होगा जब क्रोएशिया और मोरक्को की टीमें आमने-सामने होंगी. इससे पहले ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों के बीच हुआ मुकाबला ड्रॉ रहा था. वहीं दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड बात करें तो अफ्रीकन टीमों के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप में क्रोएशिया का दमदार रिकॉर्ड है. इससे पहले विश्व कप के तीन मैचों में उसके खिलाफ कोई भी अफ्रीकी टीम गोल नहीं कर सकी है. साल 2014 में क्रोएशिया ने कैमरून को 4-0 और 2018 में नाइजीरिया को 2-0 से हराया था. जबकि इस साल उसने मोरक्को के खिलाफ ड्रॉ खेला. ऐसे में क्रोएशिया के सामने मोरक्को की राह आसान नहीं होगी.

     

    मोरक्को की टीम फीफा वर्ल्ड कप में पहली बार तीसरे स्थान के लिए खेलेगी. वह अफ्रीका की पहली टीम है जो वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची. इससे पहले कोई भी अफ्रीकन टीम फीफा वर्ल्ड कप में क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं जा पाई थी. मोरक्को की टीम ने इस वर्ल्ड कप में एक मैच में 2-0 खाए हैं. मोरक्को को सेमीफाइनल में फ्रांस ने 2-0 से हराया था. वहीं क्रोएशिया ने एक मैच में तीन गोल खाए हैं. अर्जेंटीना ने उसे सेमीफाइनल में 3-0 से मात दी. क्रोएशिया और मोरक्को के बीच तीसरे स्थान के लिए मुकाबला शनिवार (17 दिसंबर) को भारतीय समयानुसार रात साढ़े 12 बजे खेला जाएगा.

     

     

    भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2022 का प्रसारण अधिकार वायकॉम-18 के पास है. ऐसे में लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स-18 और स्पोर्ट्स-18 HD चैनल्स पर किया जाएगा. वहीं आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग VOOT Select और जियो Jio Cinema पर भी देख जा सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत में 20 करोड़ के पार पहुंची ‘अवतार 2’ की एडवांस बुकिंग
    Next Article पठान फिल्म में सनातन धर्म का उड़ाया गया है मजाक, जिस थिएटर में लगे उसे फूंक दो: महंत राजू दास

    Related Posts

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    June 20, 2026

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

    June 20, 2026

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.