Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा से निष्कासित होते ही निर्दलीय राजेंद्र साहु का ग्राफ गिरा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    भाजपा से निष्कासित होते ही निर्दलीय राजेंद्र साहु का ग्राफ गिरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 28, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा से निष्कासित होते ही निर्दलीय राजेंद्र साहु का ग्राफ गिरा

    मोदी के नाम पर मतदाताओं को बरगलाने का भी है आरोप

    चतरा से चन्द्रेश शर्मा

    चतरा, 27 अप्रैल:चतरा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा, राजद औऱ कांग्रेस प्रत्याशीयों के अलावे इनदिनों भाजपा से बागी होकर चुनाव मैदान में खड़े निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र साहू की खासी चर्चा हो रही है। पार्टी से बगावत कर भाजपा प्रत्याशी सुनील सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में निर्दलीय खड़ा होने के आरोप में एक दिन पूर्व ही पार्टी ने राजेन्द्र साहू को छः वर्ष के लिए निष्कासित किया है।प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर वोट मांगने वाले राजेंद्र के निष्कासन के बाद से इनका ग्राफ गिरता नजर आ रहा है।चौक चौराहों पर लोग बाग भले ही चुटकी लेकर राजेन्द्र को सांसद बनाने में लगे हों,परन्तु हकीकत यही है कि सामाजिक सरोकार से दूर रहनेवाले प्रत्याशियों को समाज स्वीकार नहीं करता। पार्टी में रहकर बगावती तेवर अपनाने वाले निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र साहू पर लोगों ने दांव लगाना प्रारंभ किया ही था कि पार्टी ने निष्कासन का पत्र थमा दिया। हालांकि भाजपा से बाहर किये जाने के बाद राजेन्द्र साहू ने अपनी प्रतिक्रिया में जीत हासिल करने के बाद मोदी को समर्थन देने की घोषणा की है। परन्तु सच्चाई इससे दीगर है। किसी भी राजनीतिक संगठन की अपनी गरिमा औऱ वजूद होती है।प्रत्याशी को भी वजूद में लाने के लिए कार्यकर्ता का सहारा होना चाहिए। भाजपा के पास समर्पित कार्यकर्ताओं की बड़ी फ़ौज है,वहीं निर्दलीय राजेंद्र साहू के पास समर्थक। कैसे हो पाएगा मुकाबला। राजनीतिक प्रेक्षको की माने तो राजेन्द्र साहू ने अपने गृह क्षेत्र लातेहार में ऐसा कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया है जिसके लिए इन्हें शाबासी दी जा सके।बालूमाथ क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन का मामला हो अथवा टंडवा के मगध कोल क्षेत्र में ट्रांसपोर्टरो के लाखों रुपए बकाया रखने का मामला। इन काले कारनामो में राजेंद्र साहू की बड़ी भूमिका रही है। भाजपा नेता नन्दकिशोर शुलभ आरोप लगाते हैं कि निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा करके राजेन्द्र साहू ने पार्टी पर दबाब बनाने की कोशिश की है। इसी दबाब का परिणाम निष्काषन के रूप में हुआ। झारखंड प्रदेश के भाजपा नेता अर्जुन साहू का आरोप है कि क्षेत्र में जातिवाद फैलाने से मतदाता वोट नहीं देते। श्री साहू ने बताया कि जब पार्टी ने राजेन्द्र को निष्कासित कर दिया तो किस मुंह से माननीय मोदी जी के नाम पर वोट मांग सकते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा कहते हैं कि मतदाता जागरूक हो गए हैं, झूठी औऱ फरेब वाली बातों को समझते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविद्युत् के प्रचार में भाजपा ने उतारा ‘कमल रथ’, बताएगी उपलब्धियाँ
    Next Article और आखिर द होप हॉस्पिटल रामगढ़ ने चंद्रभूषण मिश्रा की जान ले ही ली

    Related Posts

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    September 23, 2026

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    September 23, 2026

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    September 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    सिर्फ बड़ा कारोबार नहीं, मजबूत संस्थान और मजबूत समाज भी जरूरी

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    एक लड्डू एक माला गणपति को समर्पण अभियान की संयोजिका बनी रानी श्रीवास्तव – हिंदूपीठ

    कदमा बाजार में किराया वृद्धि के खिलाफ जागरूकता अभियान

    9 अक्टूबर तक आदित्यपुर से चलेंगी चार MEMU ट्रेनें, यात्रियों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.