Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विद्युत् के प्रचार में भाजपा ने उतारा ‘कमल रथ’, बताएगी उपलब्धियाँ
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    विद्युत् के प्रचार में भाजपा ने उतारा ‘कमल रथ’, बताएगी उपलब्धियाँ

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 28, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विद्युत् के प्रचार में भाजपा ने उतारा ‘कमल रथ’, बताएगी उपलब्धियाँ

    जमशेदपुर संसदीय सीट की जंग जीतने के लिए भाजपा अब सीधे जनता के बीच पहुंच रही है| एनडीए ने आक्रामक अंदाज में प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। प्रचार अभियान को गति देते हुए पार्टी ने रविवार को ‘कमल रथ को चुनावी मैदान में उतार दिया है| भाजपा के प्रधान चुनावी कार्यालय से प्रचार रथों को झंडा दिखाकर रवाना किया गया| जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक-एक कमल रथ रवाना किये गए हैं जो वहां के सभी बूथ क्षेत्रों में घूमकर भाजपा के संदेशों को पहुंचाएंगे| भाजपा द्वारा मिशन 400 प्लस के कंसेप्ट पर तैयार इस प्रचार रथ के कई लक्ष्य हैं। मुख्य है, चुनाव प्रचार और परिवर्तन के संदेश को आम मतदाताओं तक उतारने की प्रक्रिया। भाजपा के मुताबिक प्रचार के माध्यमों जैसे टीवी, रेडियो, अखबार, रैलियों और आमसभाओं की पहुंच सुदूर गाँव और शहरी बस्तियों तक नहीं होती। ऐसे में कमल रथ के जरिए हर गांव, हर गली तक पहुंचना है। जमशेदपुर लोकसभा सीट पर कुल 1800 से अधिक बूथ हैं। कमल रथ हरेक बूथ पर जाएगा। रथ भाजपा के संदेशों से लैश है| इसमें नरेंद्र मोदी का विजन और जमशेदपुर एवं झारखंड के लिए केंद्र सरकार की सौगातों का जिक्र होगा। वहीं पार्टी की और से तैयार चुनावी गानें मतदाताओं पर प्रभाव छोड़ेंगे| कमल रथ पर पीएम, सीएम समेत एनडीए के बड़े नेताओं का संयुक्त फ़ोटो के साथ ही पार्टी प्रत्याशी विद्युत् वरण महतो की तस्वीर लगी है| इसके अतिरिक्त गाँवों और चौक- चौराहों पर सभाएं और जनता को सम्बोधित करने के लिए माईक और लाऊड स्पीकर लगाए गए हैं| उक्त प्रचार वाहनों के लिए प्रशासनिक स्वीकृति ली जा चुकी है| प्रचार वाहन रवाना करने के दौरान विशेष रूप से पार्टी के लोकसभा संयोजक मुरलीधर केडिया, सह संयोजक राजकुमार सिंह, मिथिलेश सिंह यादव,अनिल सिंह,भाजपा महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, राजेश सिंह बम, खेमलाल चौधरी,सत्यप्रकाश सिंह,कमल किशोर,भूपेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा,संजीव कुमार,दीपक पारिख,अमरजीत सिंह राजा,रीता मिश्रा,बारी मुर्मू,सोनिया साहू,ज्योति अधिकारी,नीलू झा,पुष्पा तिर्की,समेत दीपू सिंह ,प्रोबिर चटर्जी राणा विभिन्न मण्डलाध्यक्षों एवं काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे|

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article भाजपा से निष्कासित होते ही निर्दलीय राजेंद्र साहु का ग्राफ गिरा

    Related Posts

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    May 31, 2026

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.