Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आतंकियों का कहर जारी, कुलगाम में 2 मजदूरों को उतारा मौत के घाट, 1 घायल, बिहार के थे युवक
    Breaking News Headlines

    आतंकियों का कहर जारी, कुलगाम में 2 मजदूरों को उतारा मौत के घाट, 1 घायल, बिहार के थे युवक

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने एक बार फिर गैर कश्मीरी मजदूरों को निशाना बनाया है. आतंकियों ने रविवार शाम कुलगाम के वनपोह इलाके में 3 बिहारी मजदूरों को गोली मारी है. हमले में दो मजदूरों की मौत हुई है, जबकि एक की हालत बेहद गंभीर है. घटना के बाद इलाके में सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की टीमों को भेजा गया है.

    कुलगाम के वनपोह इलाके में ये वारदात शाम करीब 6 बजे के आसपास हुई है. हमले में हताहत होने वाले सभी मजदूर बिहार के निवासी हैं, जो यहां स्लैब फिटिंग का काम करते हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 3 हमलावरों ने वनपोह मार्केट में स्थित इनके मकान में घुसकर मजदूरों पर फायरिंग की थी. घटना के बाद हमलावर मौके से भागने में कामयाब हो गए.

    हादसे में घायल दो मजदूरों को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया. इसके अलावा एक को गंभीर हालत में कुलगाम के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के बाद इलाके में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी को भेजा गया है. फिलहाल वनपोह मार्केट में जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं. इसके अलावा घटनास्थल के आसपास के तमाम इलाकों को सील करके बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है.

    जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने आतंकी हमलों की पुष्टि करते हुए दो मजदूरों की मौत की जानकारी दी है. जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान जोगिंदर ऋषिदेव और राजा ऋषिदेव के रूप में हुई है. वहीं घायल मजदूर का नाम चुनचुन ऋषिदेव है, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है.

    शनिवार को भी हुई थी दो की हत्या

    हमला करने के बाद आतंकी मौके से भाग गए. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से आतंकियों की तरफ से कश्मीर में बाहर के नागरिकों पर हमला किया जा रहा है. शनिवार को भी दो नागरिकों की हत्या की गई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article J&K: गैर कश्मीरी मजदूरों के लिए एडवाइजरी जारी, टारगेट किलिंग के बाद बड़ा फैसला

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    June 6, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.