Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लगातार कुड़मी समाज की उपेक्षा कर रहा जेएमएम : दिनेश
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    लगातार कुड़मी समाज की उपेक्षा कर रहा जेएमएम : दिनेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 3, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जेएमएम से चंपाई के नाम की घोषणा होते ही भाजपा ने किया पलटवार, कहा – जेएमएम की कुड़मी और विरोधी मानसिकता उज़ागर

    ● लगातार कुड़मी समाज की उपेक्षा कर रहा जेएमएम : दिनेश
    ● झिलिंगगोड़ा में छठ महापर्व का विरोध करने वाले चंपाई सोरेन को टिकट मिलना दुर्भाग्यपूर्ण : अंकित

    जमशेदपुर संसदीय सीट से यूपीए की ओर से चंपाई सोरेन लोकसभा प्रत्याशी होंगे। महागठबंधन के तहत उक्त सीट जेएमएम के खाते में जाने के बाद बुधवार को झामुमो द्वारा बतौर प्रत्याशी चंपाई सोरेन के नाम की घोषणा कर दी गयी। यूपीए के उम्मीदवार घोषित होते ही भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त पलटवार किया है। भाजपा ने जेएमएम कुड़मी समाज की उपेक्षा का आरोप लगाया है। जमशेदपुर महानगर भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि प्रत्याशी की घोषणा में जेएमएम ने एकबार फ़िर बलिदान देने वाले कुड़मी समाज को उपेक्षित रखा। कहा कि आस्तिक महतो को मात्र इसलिए टिकट से वंचित रखा गया क्योंकि वे कुड़मी समाज के नेता थें, जबकि उन्हें टिकट का वादा कर कुछ माह पूर्व ही जेएमएम ने पार्टी से जोड़ा था। भाजपा जिलाध्यक्ष ने पिछले चुनाव में स्व. सुधीर महतो की पत्नी सविता महतो को भी टिकट से वंचित कर बेरंग लौटाने के मामले को भी ताज़ा कर जेएमएम को कठघरे में खड़ा किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अबकी चुनाव में एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो अपार मतों से विजयी होंगे। दावा किया कि इसबार तीन लाख से अधिक वोटों के अंतर से भाजपा जमशेदपुर संसदीय सीट जीतेगी। विधायक चंपाई सोरेन को जेएमएम द्वारा लोकसभा प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा के जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि एक वर्ष पूर्व चंपाई सोरेन ने अपने पैतृक गाँव झिलिंगगोड़ा में छठ व्रतियों को रोकने की धमकी दी थी। इस दौरान भी उनका विरोध जताया गया था। जेएमएम ने उन्हें प्रत्याशी बनाकर दुबारा लोकआस्था से खिलवाड़ किया है। उन्होंने यूपीए के नेताओं से कहा कि यह चिंतन और आत्ममंथन करने का समय है। लोकआस्था के महापर्व का विरोध करने वाले का प्रचार करेंगे या अपनी अस्मिता और धर्म के सम्मान में कड़ा ज़वाब देंगे। कहा भाजपा ने सभी वर्ग, समाज, सामुदाय और पंथ का सम्मान किया है और आगे भी करती रहेगी।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचम्पई को महंगा पड़ेगा हमारे क्षेत्र में प्रचार प्रसार :–अप्पु तिवारी
    Next Article चलंत एलईडी वाहन के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.