Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमीरों की दौलत को गरीबों में बांटा जाएगा:शी जिनपिंग
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अमीरों की दौलत को गरीबों में बांटा जाएगा:शी जिनपिंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीजिंग. चीन में अब अमीरों की दौलत को गरीबों में बांटा जाएगा. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने यह महत्वपूर्ण फैसला किया है. इससे देश के अमीर लोगों और बिजनेसमैन पर समाज को ज्यादा लौटाने का दबाव बढ़ गया है. राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष नेताओं से कहा कि सरकार को सामाजिक निष्पक्षता के लिए पैसे के पुनर्वितरण को एक प्रणाली बनानी चाहिए. उन्होंने इस दौरान कहा कि अत्यधिक उच्च आय को सही तरीके से विनियमित करना और अमीर लोगों और बिजनेसमैन को समाज में और अधिक लौटाने के लिए प्रोत्साहित करना आवश्यक है. हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि शी इन लक्ष्यों को कैसे प्राप्त करेंगे. लेकिन माना जा रहा है कि सरकार टैक्स और अन्य विकल्पों के जरिए इसे पूरा करने का प्रयास करेगी.शी ने चीन के लोगों के बीच साझा समृद्धि की आवश्यकता को पार्टी की सत्ता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने 2049 तक देश को पूरी तरह से विकसित समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र में बदलने का संकल्प लिया. चीन 2049 में देश के गठन की 100वीं वर्षगांठ भी मनाएगा. शी ने पार्टी की आर्थिक बैठक के दौरान कहा कि सामान्य समृद्धि सभी लोगों की समृद्धि है. गौरतलब है कि यह आर्थिक बैठक नीति निर्धारित करने के लिए हर कुछ महीनों में आयोजित की जाती है.चीन एक गरीब देश से दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और व्यापार और प्रौद्योगिकी में सबसे बड़ी ताकतों में से एक में बदल गया है. लेकिन इन सबके बीच देश में अमीर और गरीब के बीच की खाई भी लगातार बढ़ती जा रही है. 2019 पहली बार चीन में अमीरों की संख्या अमेरिका के अमीरों की संख्या से ज्यादा हो गई. यही चीज राष्ट्रपति शी जिनपिंग को परेशान कर रही है. शी ने मंगलवार को स्वीकार किया कि 1970 के दशक में आर्थिक सुधारों के बाद पार्टी ने कुछ लोगों को अमीर बनाने में मदद की. लेकिन 2012 के बाद से सत्ता संभालने वाले शी ने सभी लोगों की सामान्य समृद्धि को महत्व देना शुरू किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअब राज्यों को मिला OBC लिस्ट बनाने का अधिकार, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, बिल बना कानून
    Next Article अमेरिका के मददगारों को घर-घर तलाश रहे तालिबान लड़ाके

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.