Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीन, भारत में गाय के गोबर से 33 करोड़ दीये बनने से तिलमिलाया, चायनीज लाइट का कारोबार प्रभावित
    Breaking News Business Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    चीन, भारत में गाय के गोबर से 33 करोड़ दीये बनने से तिलमिलाया, चायनीज लाइट का कारोबार प्रभावित

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. चीन अपने लाइट कारोबार पर चोट होता देख तिलमिला गया है. तभी भारत में गाय के गोबर से 33 करोड़ दीये बनाने की घोषणा के बाद वीईबो जैसे चीन के ट्विटर पर गाय के गोबर लैंप की खूब चर्चा चल रही है. चीन के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने कहा है कि गाय के गोबर से बनने वाले दीये से वायु प्रदूषण फैलेगा, जो मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. चीन को इस बात की आशंका है कि इस प्रकार के भारतीय कार्यक्रम से उनका आयात प्रभावित होगा.

    हाल ही में राष्ट्रीय कामधेनु आयोग ने इस साल दिवाली से पहले गाय के गोबर से 33 करोड़ दीये बनाने की घोषणा की है. चीन का कहना है कि भारत बिना जांचे-परखे मेक इन इंडिया कार्यक्रम को प्रोत्साहित कर रहा है.आयोग ने कहा था कि दिवाली के दौरान चीनी लाइट आइटम के आयात को ध्यान में रखते हुए 33 करोड़ दीये बनाने का फैसला किया गया है. ताकि चीन से आयात कम हो सके.

    एक अनुमान के मुताबिक दिवाली के दौरान इस्तेमाल होने वाले 90 फीसद लाइट आइटम चीन से आयातित होते हैं. कामधेनु आयोग के मुताबिक देश के 15 राज्य गाय के गोबर से चीनी आइटम को मुकाबला देने के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तैयार हो गए हैं.

    चीन से लाइट आइटम के आयात को कम करने के लिए बंदरगाहों पर चीन से आने वाले माल की गुणवत्ता की भी जांच की जा रही है. गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर माल को चीन वापस भेज दिया जाएगा या उसे नष्ट कर दिया जाएगा जिसका खर्च आयातक उठाएगा. इस तरह की बातें सामने आने के बाद चीन बौखलाया हुआ है. हर साल दीवाली के मौके पर बड़े पैमाने पर चीनी लाइटों का आयात किया जाता था मगर जब से चीन के साथ रिश्ते खराब हुए हैं लोग चीनी लाइटों और अन्य सामानों का बहिष्कार कर रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईपीएल: सुपर ओवर में केकेआर ने हैदराबाद को हराया, लॉकी फर्ग्युसन रहे जीत के हीरो
    Next Article महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.