टाटा मोटर्स प्रबंधन मजदूर हित में निर्णय ले, अन्यथा होगा चक्का जाम : अप्पू तिवारी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने टाटा मोटर्स प्रबंधन से दिवंगत मजदूर सुबोध पात्रो के परिजनों को न्याय, उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन हिटलरशाही रवैया छोड़कर मजदूर हित में संवेदनशील निर्णय ले और आंदोलनरत बंटी सिंह व परिजनों की मांगों को पूरा करे।
अप्पू तिवारी ने स्थानीय सांसद और विधायक से भी मामले में हस्तक्षेप की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर मजदूरों के समर्थन में व्यापक आंदोलन किया जाएगा और शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई में वे अपने समर्थकों के साथ खड़े रहेंगे।

