Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तीन माह बाद पर्यटकों के लिए खुला बेतला नेशनल पार्क, सांसद कालीचरण ने किया उद्घाटन
    झारखंड

    तीन माह बाद पर्यटकों के लिए खुला बेतला नेशनल पार्क, सांसद कालीचरण ने किया उद्घाटन

    nizamBy nizamOctober 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तीन माह बाद पर्यटकों के लिए खुला बेतला नेशनल पार्क, सांसद कालीचरण ने किया उद्घाटन

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बेतला। करीब तीन माह के अंतराल के बाद बेतला नेशनल पार्क के द्वार गुरुवार को एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोल दिए गए। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में चतरा सांसद कालीचरण ने पार्क का विधिवत उद्घाटन किया। स्कूली बच्चों की मौजूदगी में पर्यटकों की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर जंगल सफारी के लिए रवाना किया गया।

    पार्क खुलने के साथ ही बेतला की खूबसूरत वादियों, घने जंगलों, हरियाली और वन्यजीवों का दीदार करने के लिए पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। लंबे समय से पार्क के दोबारा खुलने का इंतजार कर रहे पर्यटकों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा गया।

    कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बेतला नेशनल पार्क के खुलने से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। होटल, वाहन, गाइड, हस्तशिल्प और अन्य पर्यटन आधारित व्यवसायों से जुड़े लोगों को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

    उन्होंने कहा कि पर्यटन के विकास से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और स्थानीय लोगों की आय के साधनों में भी वृद्धि होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पर्यटन तथा वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

    पार्क के दोबारा खुलने के साथ ही बेतला एक बार फिर पर्यटकों की चहल-पहल से गुलजार होने लगा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘एक शाम गांधी के नाम’ में गांधी के विचारों को अपनाने पर जोर
    Next Article डॉ. जटाशंकर पांडे ने उठाए जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल

    Related Posts

    फुलबसिया साइडिंग के पीछे 50 टन अवैध कोयला बरामद, सीआईएसएफ की कार्रवाई से मचा हड़कंप

    October 1, 2026

    संघमित्रा कोल परियोजना के एनओसी को ले ग्रामीणों की बैठक में ली हैं कई निर्णय

    October 1, 2026

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर, झारखंड हाई कोर्ट ने लगाया 10,000 रुपयो का जुर्माना

    October 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Online Crypto Casino Australia 2026: Fast Sign‑Up, Bonuses & Payments

    Best BetFury Alternatives Guide for UK Players – Bonuses, Payments & Mobile Apps

    Best No KYC Crypto Casinos – What UK Players Need to Know

    फुलबसिया साइडिंग के पीछे 50 टन अवैध कोयला बरामद, सीआईएसएफ की कार्रवाई से मचा हड़कंप

    संघमित्रा कोल परियोजना के एनओसी को ले ग्रामीणों की बैठक में ली हैं कई निर्णय

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर, झारखंड हाई कोर्ट ने लगाया 10,000 रुपयो का जुर्माना

    आईजीएनसीए में सिंधु-सरस्वती सभ्यता पर अंतरराष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन

    डॉ. जटाशंकर पांडे ने उठाए जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल

    तीन माह बाद पर्यटकों के लिए खुला बेतला नेशनल पार्क, सांसद कालीचरण ने किया उद्घाटन

    ‘एक शाम गांधी के नाम’ में गांधी के विचारों को अपनाने पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.