Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागबेड़ा में गांजा तस्करी और हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बागबेड़ा में गांजा तस्करी और हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बागबेड़ा में गांजा तस्करी और हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    बागबेड़ा में गांजा तस्करी और हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा व कारतूस समेत 1.428 किलो गांजा बरामद
    जमशेदपुर। बागबेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांजा की खरीद-बिक्री और अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, 1.428 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ और 10,435 रुपये नकद बरामद किए हैं।
    पुलिस के अनुसार, 29सितंबर की रात करीब 12:30 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को सूचना मिली थी कि बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रनिंग रूम के पास लक्ष्मी मेडिकल के आसपास गुप्तेश्वर गिरी उर्फ लेदा गांजा की पुड़िया बनाकर बिक्री कर रहा है। सूचना में यह भी बताया गया था कि उसके पास अवैध हथियार है।
    सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर डीएसपी विधि-व्यवस्था सुमित कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और गुप्तेश्वर गिरी उर्फ लेदा को पकड़ लिया।
    तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक लोहे का देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, 1.428 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ और 10,435 रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, एक माचिस, दो मोमबत्तियां और गांजा पैक करने के लिए रखे 62 प्लास्टिक पाउच भी मिले।
    गिरफ्तार आरोपी की पहचान 28 वर्षीय गुप्तेश्वर गिरी उर्फ लेदा, पिता स्वर्गीय प्राणकिशन गिरी, निवासी संजयनगर, नाला के पास, रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी, बागबेड़ा के रूप में हुई है। मामले में बागबेड़ा थाना कांड संख्या 88/26 दर्ज कर आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
    पुलिस के अनुसार, आरोपी के आपराधिक इतिहास में परसुडीह, बागबेड़ा, टेल्को और बर्मामाइंस थानों में दर्ज कई मामले शामिल हैं। इनमें हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और अन्य आपराधिक धाराओं से जुड़े मामले बताए गए हैं।
    पुलिस अब देशी कट्टा और गांजा उपलब्ध कराने वाले स्रोत का पता लगाने के लिए छापेमारी कर रही है।

    बागबेड़ा में गांजा तस्करी और हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो की समस्याओं और विकास योजनाओं को लेकर उपायुक्त से मिलीं मेयर सुधा गुप्ता
    Next Article पुलिस जिस दिन प्रभावी कार्रवाई का निर्णय लेगी, उसी दिन से सट्टा और ड्रग्स के कारोबार पर लगाम लग सकती है : सरयू राय

    Related Posts

    बिरसानगर थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

    September 30, 2026

    अनंत सिंह का खुला विरोध, जदयू के भीतर चुनावी अनुशासन की परीक्षा

    September 30, 2026

    मतदाता सूची में नो-मैपिंग व विसंगतियों का होगा सत्यापन, बीएलओ घर-घर पहुंचेंगे

    September 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिरसानगर थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

    अनंत सिंह का खुला विरोध, जदयू के भीतर चुनावी अनुशासन की परीक्षा

    मतदाता सूची में नो-मैपिंग व विसंगतियों का होगा सत्यापन, बीएलओ घर-घर पहुंचेंगे

    ‘सृजन-सुगंध’ पत्रिका का विमोचन, ‘कलम की सुगंध झारखंड’ का सातवां स्थापना दिवस मना

    पुलिस जिस दिन प्रभावी कार्रवाई का निर्णय लेगी, उसी दिन से सट्टा और ड्रग्स के कारोबार पर लगाम लग सकती है : सरयू राय

    बागबेड़ा में गांजा तस्करी और हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

    मानगो की समस्याओं और विकास योजनाओं को लेकर उपायुक्त से मिलीं मेयर सुधा गुप्ता

    एनएचएआई को सरयू राय की चेतावनी, जल्द सड़क सुधारें

    गांधी जयंती पर आरंभ संस्था का विशाल रक्तदान शिविर, तैयारियां अंतिम चरण में

    शहर की कानून-व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा को लेकर हिंदू जागरण मंच ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.