Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुलिस जिस दिन प्रभावी कार्रवाई का निर्णय लेगी, उसी दिन से सट्टा और ड्रग्स के कारोबार पर लगाम लग सकती है : सरयू राय
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पुलिस जिस दिन प्रभावी कार्रवाई का निर्णय लेगी, उसी दिन से सट्टा और ड्रग्स के कारोबार पर लगाम लग सकती है : सरयू राय

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पुलिस जिस दिन प्रभावी कार्रवाई का निर्णय लेगी, उसी दिन से सट्टा और ड्रग्स के कारोबार पर लगाम लग सकती है : सरयू राय

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शहर में ड्रग्स और सट्टेबाजी के बढ़ते कारोबार को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई शुरू होने से उम्मीद जगी थी कि नेटवर्क की कड़ियां खुलेंगी और बड़े सरगनाओं तक पुलिस पहुंचेगी, लेकिन कार्रवाई अचानक रुक गई। इससे संदेह पैदा होना स्वाभाविक है।

    प्रेस कांफ्रेंस में सरयू राय ने कहा कि ड्रग्स और सट्टेबाजी अब केवल कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं, बल्कि युवाओं और परिवारों के भविष्य से जुड़ी गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि ड्रग्स की लत अपराध को भी बढ़ावा दे सकती है और ऑनलाइन सट्टेबाजी डिजिटल माध्यमों के कारण युवाओं तक आसानी से पहुंच रही है। पुलिस को सट्टेबाजी नेटवर्क की साइबर जांच कर प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।

    राय ने कहा कि सरगनाओं तक पहुंचना पुलिस का काम है। नागरिक और सामाजिक संगठन जागरूकता के माध्यम से पुलिस का सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस चाहे तो ड्रग्स और सट्टे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।

    उन्होंने 2 अक्टूबर को साकची स्थित धालभूम क्लब में ‘सट्टेबाजी एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’ आयोजित करने की जानकारी दी। इसके बाद जन-जागरूकता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने की बात कही।

    इस दौरान सलमा नामक महिला ने अपने पति की हत्या का मामला उठाते हुए आरोप लगाया कि उनके पति ड्रग्स के खिलाफ लोगों को जागरूक करते थे और उनकी हत्या कर दी गई। उन्होंने दावा किया कि आरोपी जेल में हैं, लेकिन ड्रग्स का कारोबार अब भी जारी है। उन्होंने अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई।

    उसी दिन से सट्टा और ड्रग्स के कारोबार पर लगाम लग सकती है : सरयू राय पुलिस जिस दिन प्रभावी कार्रवाई का निर्णय लेगी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा में गांजा तस्करी और हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
    Next Article ‘सृजन-सुगंध’ पत्रिका का विमोचन, ‘कलम की सुगंध झारखंड’ का सातवां स्थापना दिवस मना

    Related Posts

    बिरसानगर थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

    September 30, 2026

    अनंत सिंह का खुला विरोध, जदयू के भीतर चुनावी अनुशासन की परीक्षा

    September 30, 2026

    मतदाता सूची में नो-मैपिंग व विसंगतियों का होगा सत्यापन, बीएलओ घर-घर पहुंचेंगे

    September 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिरसानगर थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

    अनंत सिंह का खुला विरोध, जदयू के भीतर चुनावी अनुशासन की परीक्षा

    मतदाता सूची में नो-मैपिंग व विसंगतियों का होगा सत्यापन, बीएलओ घर-घर पहुंचेंगे

    ‘सृजन-सुगंध’ पत्रिका का विमोचन, ‘कलम की सुगंध झारखंड’ का सातवां स्थापना दिवस मना

    पुलिस जिस दिन प्रभावी कार्रवाई का निर्णय लेगी, उसी दिन से सट्टा और ड्रग्स के कारोबार पर लगाम लग सकती है : सरयू राय

    बागबेड़ा में गांजा तस्करी और हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

    मानगो की समस्याओं और विकास योजनाओं को लेकर उपायुक्त से मिलीं मेयर सुधा गुप्ता

    एनएचएआई को सरयू राय की चेतावनी, जल्द सड़क सुधारें

    गांधी जयंती पर आरंभ संस्था का विशाल रक्तदान शिविर, तैयारियां अंतिम चरण में

    शहर की कानून-व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा को लेकर हिंदू जागरण मंच ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.