मानगो की समस्याओं और विकास योजनाओं को लेकर उपायुक्त से मिलीं मेयर सुधा गुप्ता
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। मानगो नगर निगम क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास योजनाओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता ने बुधवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा। इस दौरान पेयजल, सड़क, नाली, जलजमाव, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, स्वास्थ्य और यातायात से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई।
मेयर ने लंबित योजनाओं में तेजी लाने और नई विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन से सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी को देखते हुए मानगो में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना जरूरी है। उपायुक्त ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

