Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसीआईएल के नए तकनीकी निदेशक सलिल कुमार नाग ने संभाला पदभार
    Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    यूसीआईएल के नए तकनीकी निदेशक सलिल कुमार नाग ने संभाला पदभार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूसीआईएल के नए तकनीकी निदेशक सलिल कुमार नाग ने संभाला पदभार

    सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता, संयुक्त यूनियन ने मुलाकात कर रखीं अहम मांगें

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा। यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) के नए तकनीकी निदेशक सलिल कुमार नाग ने सितंबर 2026 में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वे हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में खनन क्षेत्र में वरिष्ठ पद पर कार्यरत थे। भूमिगत और खुले खनन का अनुभव रखने वाले नाग के सामने यूसीआईएल की खदानों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना प्रमुख चुनौती मानी जा रही है।

    तुरामडीह, नरवापहाड़ और भाटिन में हुई घटनाओं तथा जादूगोड़ा यूसीआईएल बांध में ठेका कर्मी श्याम सोरेन की विद्युत दुर्घटना में मौत के बाद सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। इससे पहले तुरामडीह में ठेका मजदूर जयराम हांसदा की मौत और नरवापहाड़ में तीन संविदा श्रमिकों के घायल होने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।

    पदभार ग्रहण करने के बाद संयुक्त यूनियन के प्रतिनिधियों ने सलिल कुमार नाग से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। यूनियन ने नियमित और ठेका कर्मियों के लिए समान सुरक्षा मानक लागू करने, प्रत्येक पाली से पहले अनिवार्य सुरक्षा वार्ता, दुर्घटनाओं की पारदर्शी जांच, भूमिगत खदानों में वाहनों पर स्वचालित सेंसर व गति नियंत्रण प्रणाली लगाने तथा पुरानी मशीनों को हटाकर आधुनिक मशीनें उपलब्ध कराने की मांग की।

    यूसीआईएल की झारखंड स्थित खदानों में जादूगोड़ा, भाटिन, नरवापहाड़, तुरामडीह, मोहलडीह, बागजाता और बांदुहुरांग प्रमुख हैं। ऐसे में नए तकनीकी निदेशक के सामने उत्पादन के साथ ‘शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य को मजबूत करने की चुनौती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहाईवा से सड़क पर गिर रहा यूरेनियम अयस्क, धूल में सांस ले रहे राहगीर
    Next Article बीकेएमएस के सदस्यता अभियान में मजदूरों व महिलाओं की भागीदारी

    Related Posts

    *बागवन पंचायत को मिली विकास की सौगात, मंत्री संजय पासवान ने किया उद्घाटन-शिलान्यास*

    September 27, 2026

    दिनकर-प्रताप नारायण मिश्र जयंती समारोह में नाट्य पुस्तक ‘जिज्ञासा’ का लोकार्पण

    September 27, 2026

    *आजसू से हरेलाल आउट, ईचागढ़ की सियासी बिसात में नई चाल?*

    September 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *बागवन पंचायत को मिली विकास की सौगात, मंत्री संजय पासवान ने किया उद्घाटन-शिलान्यास*

    दिनकर-प्रताप नारायण मिश्र जयंती समारोह में नाट्य पुस्तक ‘जिज्ञासा’ का लोकार्पण

    *आजसू से हरेलाल आउट, ईचागढ़ की सियासी बिसात में नई चाल?*

    सोन मंडप में ऐतिहासिक महा रक्तदान शिविर, 1203 लोगों ने किया रक्तदान

    दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर केंद्रीय समिति की दो बैठकें, समस्याओं के समाधान का आश्वासन

    ब्रह्मर्षि विकास महिला मंच दस नंबर बस्ती की नई कमेटी गठित

    बीकेएमएस के सदस्यता अभियान में मजदूरों व महिलाओं की भागीदारी

    यूसीआईएल के नए तकनीकी निदेशक सलिल कुमार नाग ने संभाला पदभार

    हाईवा से सड़क पर गिर रहा यूरेनियम अयस्क, धूल में सांस ले रहे राहगीर

    यात्रियों से दुर्व्यवहार पर बस प्रतिनिधियों से वार्ता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.