Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » *गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार की पहल लाई रंग, बखरी में बनेगा प्रखंड स्तरीय आधुनिक स्टेडियम*
    Business Headlines कारोबार खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    *गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार की पहल लाई रंग, बखरी में बनेगा प्रखंड स्तरीय आधुनिक स्टेडियम*

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार की पहल लाई रंग, बखरी में बनेगा प्रखंड स्तरीय आधुनिक स्टेडियम*

    नितेश सिंह राजपूत
    *बखरी-बेगूसराय।* बखरी के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार की पहल पर बखरी प्रखंड में आधुनिक आउटडोर स्टेडियम बनने का रास्ता साफ हो गया है। बिहार सरकार के खेल विभाग ने इस दिशा में कार्रवाई शुरू करते हुए बेगूसराय के जिलाधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
    खेल विभाग के संयुक्त सचिव निरंजन कुमार ने पत्रांक-1/स्टे.1-29/2026/2148, दिनांक-12.06.2026 के माध्यम से डीएम को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि माननीय मंत्री संजय कुमार द्वारा बखरी में प्रखंड स्तरीय आधुनिक स्टेडियम निर्माण हेतु अनुरोध किया गया है। इस संबंध में नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई कर प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराया जाए।
    गौरतलब है कि गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने अपने पत्रांक-470/एम0, दिनांक-09.04.2026 द्वारा खेल विभाग से बखरी में स्टेडियम निर्माण की अनुशंसा की थी। उसी पत्र के आलोक में खेल विभाग ने यह कदम उठाया है।
    इस पत्र की प्रतिलिपि मंत्री के आप्त सचिव एवं बेगूसराय के उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा को भी सूचनार्थ भेजी गई है।
    इस स्टेडियम के निर्माण से बखरी अनुमंडल सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए आधुनिक सुविधा मिलेगी और छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपेड़ से टकराई पटना से हसनपुर-बिथान जा रही बस, दर्जनभर से अधिक यात्री घायल
    Next Article बरियारपुर पूर्वी गांव में एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहुति

    Related Posts

    कचरा प्रबंधन, स्वच्छता और पोषण पर मीडिया से संवाद

    September 26, 2026

    काण्ड्रा में गूंजे सत्यनारायण भगवान के जयकारे

    September 26, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर शिकंजा, 12 वाहन पकड़े

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कचरा प्रबंधन, स्वच्छता और पोषण पर मीडिया से संवाद

    काण्ड्रा में गूंजे सत्यनारायण भगवान के जयकारे

    अवैध खनिज परिवहन पर शिकंजा, 12 वाहन पकड़े

    घर की दीवारें टूटीं, महिला का हाथ टूटा

    टाटानगर स्टेशन के बाहर सड़क हादसे में युवक की मौत

    बरियारपुर पूर्वी गांव में एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहुति

    *गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार की पहल लाई रंग, बखरी में बनेगा प्रखंड स्तरीय आधुनिक स्टेडियम*

    पेड़ से टकराई पटना से हसनपुर-बिथान जा रही बस, दर्जनभर से अधिक यात्री घायल

    दिनकर जयंती के अवसर पर सिमरिया में विराट कवि सम्मेलन आयोजित।बीहट।यदुनंदन।दिनकर स्मृति विकास समिति, स

    बिहार : गया पितृपक्ष मेला आ रही नेपाली बस धू-धू कर जली, 60 तीर्थयात्री थे सवार, टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.