Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी ने ‘जोहार’ कहकर प्रदीप मुखर्जी से किया संवाद, सेवा कार्यों का जाना अनुभव
    Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    पीएम मोदी ने ‘जोहार’ कहकर प्रदीप मुखर्जी से किया संवाद, सेवा कार्यों का जाना अनुभव

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पीएम मोदी ने ‘जोहार’ कहकर प्रदीप मुखर्जी से किया संवाद, सेवा कार्यों का जाना अनुभव
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत काशी से वडनगर यात्रा पर निकले युवाओं से शुक्रवार को सीधा संवाद किया। इस दौरान झारखंड भाजयुमो की 17 सदस्यीय टीम में शामिल जमशेदपुर के सुंदरनगर मंडल निवासी एवं भाजयुमो झारखंड के प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रदीप मुखर्जी से प्रधानमंत्री ने ‘जोहार’ कहकर बातचीत की और यात्रा के अनुभवों की जानकारी ली।
    प्रदीप मुखर्जी ने स्वच्छताकर्मियों से मुलाकात व सम्मान, गांवों में किए गए सेवा कार्यों तथा आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों से संवाद के अनुभव प्रधानमंत्री के साथ साझा किए। प्रधानमंत्री ने कहा कि राजनीतिक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी केवल संगठन तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और हर वर्ग के सम्मान व उत्थान के लिए निरंतर काम करना भी है।
    प्रदीप मुखर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ‘जोहार’ कहकर संवाद शुरू करना झारखंड की संस्कृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री से सीधे संवाद का अवसर उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।
    Next Article गिरिडीह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 लोगों पर हमला करने का आरोप

    Related Posts

    खाकी पर वार! ठाणे में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस सब-इंस्पेक्टर की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप!

    September 26, 2026

    आतंकवाद पर जवाबदेही, हिमालय पर साझी जिम्मेदारी

    September 26, 2026

    अंत्योदय : विकसित भारत की मानवीय आधारशिला

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खाकी पर वार! ठाणे में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस सब-इंस्पेक्टर की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप!

    आतंकवाद पर जवाबदेही, हिमालय पर साझी जिम्मेदारी

    सूखा खेतों में है, सवाल व्यवस्था की जड़ों में

    अंत्योदय : विकसित भारत की मानवीय आधारशिला

    गिरिडीह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 लोगों पर हमला करने का आरोप

    पीएम मोदी ने ‘जोहार’ कहकर प्रदीप मुखर्जी से किया संवाद, सेवा कार्यों का जाना अनुभव

    घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।

    आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में युवक को गोली लगी, जांच में जुटी पुलिस

    धनबाद में मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई! गौतम डेयरी सील, 48 किलो संदिग्ध पनीर जब्त

    भक्ति, संगीत और आधुनिकता का संगम, युवाओं में दिखा सांस्कृतिक जुड़ाव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.