घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।
सुहुरी पंचायत में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कचरा प्रबंधन की दी जानकारी।गीला-सूखा कचरा अलग रखने की अपील।
छौड़ाही(बेगूसराय)प्रखंड की सुहुरी पंचायत में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।अभियान के दौरान पंचायत के वार्ड संख्या एक,दो और तीन में घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।ग्रामीणों से अपने घर और आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने तथा कचरे का उचित प्रबंधन करने की अपील की गई।मुखिया रामसेवक पासवान ने कहा कि स्वच्छ गांव के लिए प्रत्येक परिवार की भागीदारी जरूरी है।घरों से निकलने वाले कचरे को सड़क,नाली या सार्वजनिक स्थानों पर फेंकने के बजाय निर्धारित स्थान पर रखने की आदत विकसित करनी चाहिए।इससे गांव को स्वच्छ रखने के साथ कई प्रकार की बीमारियों से भी बचाव होगा।स्वच्छता पर्यवेक्षक अमित कुमार ने ग्रामीणों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि कचरे को खुले में जलाने से निकलने वाला धुआं वातावरण को प्रदूषित करता है और लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।ग्रामीणों से कचरा जलाने के बजाय पंचायत की कचरा प्रबंधन व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई।अभियान के दौरान स्वच्छता कर्मियों ने ग्रामीणों को नियमित रूप से घर एवं आसपास की सफाई रखने, जलजमाव नहीं होने देने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया कार्यक्रम में मुखिया रामसेवक पासवान

