Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नेपाल में बारिश के बीच बिहार सतर्क, गंडक-कोसी तटबंधों पर चौबीस घंटे निगरानी के निर्देश
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां

    नेपाल में बारिश के बीच बिहार सतर्क, गंडक-कोसी तटबंधों पर चौबीस घंटे निगरानी के निर्देश

    News DeskBy News DeskSeptember 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नेपाल में बारिश के बीच बिहार सतर्क, गंडक-कोसी तटबंधों पर चौबीस घंटे निगरानी के निर्देश

     

    पटना, 25 सितंबर (भाषा) बिहार सरकार ने पड़ोसी नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंडक और कोसी नदियों में जलप्रवाह बढ़ने के पूर्वानुमान के मद्देनजर शुक्रवार को अलर्ट जारी करते हुए संवेदनशील तटबंधों पर चौबीसों घंटे निगरानी के निर्देश दिए।

    जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) के अनुसार, 27 सितंबर की मध्यरात्रि तक वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बैराज पर 3,81,638 क्यूसेक पानी पहुंचने का अनुमान है, जबकि शनिवार सुबह छह बजे वीरपुर स्थित कोसी बैराज पर जलप्रवाह 3,53,407 क्यूसेक तक पहुंच सकता है।

    विभाग ने अधिकारियों को तटबंधों, स्लूइस गेटों और निचले इलाकों में रात्रि गश्त करने तथा रिसाव, कटाव, ओवरटॉपिंग या तटबंध टूटने जैसी किसी भी आशंका की तत्काल सूचना देने का निर्देश दिया है।

    डब्ल्यूआरडी के बयान में कहा गया, “संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त जनशक्ति, प्रकाश व्यवस्था और संचार सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्रीय अधिकारियों को पूरी रात सतर्क रहने तथा जिला अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर रखने को कहा गया है।”

    हालांकि अधिकारियों ने लोगों से घबराने की बजाय सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

    आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के 15 जिलों में बाढ़ से अब तक 50.49 लाख लोग प्रभावित हैं। प्रभावित आबादी 576 ग्राम पंचायतों के 88 प्रखंडों में फैली हुई है। इनमें पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया, मधेपुरा और अररिया जिले शामिल हैं।

    रिपोर्ट के मुताबिक, कोसी नदी बलतारा और बागमती नदी सोनाखान तथा बेनीबाद में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

    राज्य में सितंबर में अब तक 201.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक है। वहीं 1 जून से 25 सितंबर के बीच कुल वर्षा 722.7 मिमी रही, जो सामान्य से 24 प्रतिशत कम है।

    राहत कार्यों के तहत अब तक 4.54 लाख पॉलीथीन शीट, 99,200 सूखा राशन पैकेट और 1,500 भोजन पैकेट वितरित किए गए हैं। इसके अलावा 222 नावें राहत एवं आवागमन में लगी हैं तथा 18,302 क्विंटल पशु चारा उपलब्ध कराया गया है।

    विभाग ने बताया कि जिन क्षेत्रों में स्थिति सामान्य हो गई है वहां सामुदायिक रसोई और राहत शिविर बंद कर दिए गए हैं। इस वर्ष की बाढ़ के दौरान सामुदायिक रसोई के माध्यम से लगभग 1.95 करोड़ भोजन परोसे गए।

    शाम पांच बजे तक वाल्मीकिनगर गंडक बैराज पर जलप्रवाह 1.29 लाख क्यूसेक, वीरपुर स्थित कोसी बैराज पर 2.66 लाख क्यूसेक और इंद्रपुरी स्थित सोन बैराज पर 41,377 क्यूसेक दर्ज किया गया, जो बढ़ती प्रवृत्ति दर्शाता है।

    फिलहाल राज्य के विभिन्न जिलों में एसडीआरएफ की 27 तथा एनडीआरएफ की आठ टीमें तैनात हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान जताया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी हिरासत में लिये गए
    Next Article भक्ति, संगीत और आधुनिकता का संगम, युवाओं में दिखा सांस्कृतिक जुड़ाव

    Related Posts

    बारीडीह में नदी के तेज बहाव में बहे दो युवक, तलाश जारी

    September 26, 2026

    राजद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला

    September 26, 2026

    जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बारीडीह में नदी के तेज बहाव में बहे दो युवक, तलाश जारी

    राजद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला

    जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    मनमोहन सिंह की जयंती पर जिला कांग्रेस ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण

    मैरीन ड्राइव हादसा: सार्थक, नमन और वंशिका के परिजनों से मिले सरयू राय, जताई गहरी संवेदना

    गोलमुरी में लगातार दो दिनों की आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग को लेकर बाजार बंद

    रभा कॉलेज ऑफ़ फ़ार्मेसी ने वर्ल्ड फ़ार्मासिस्ट डे जोश के साथ मनाया

    केनरा बैंक लूटकांड में पुलिस ने जारी की तीन अपराधियों की तस्वीर, प्रत्येक पर ₹2 लाख का इनाम

    सोनारी के बिंदल मॉल में 11 राउंड फायरिंग, चार घायल; CCTV से हमलावरों की पहचान का दावा, डोबो के रास्ते चांडिल भागे आरोपी

    ईचागढ़ में आजसू को झटका, हरेलाल महतो ने छोड़ी पार्टी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.