भक्ति, संगीत और आधुनिकता का संगम, युवाओं में दिखा सांस्कृतिक जुड़ाव
राष्ट्र संवाद संवाददाता
नई दिल्ली। देश की युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने की दिशा में आयोजित ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम ने भक्ति, संगीत और आधुनिकता के अनूठे संगम की तस्वीर पेश की। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहभागिता कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में पारंपरिक भजनों और आधुनिक संगीत की प्रस्तुति के बीच बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी देखने को मिली। प्रधानमंत्री ने युवाओं के इस उत्साह को भारतीय संस्कृति से जुड़ाव और बदलते भारत की नई सोच का प्रतीक बताया। कार्यक्रम ने यह संदेश भी दिया कि आधुनिक जीवनशैली के साथ भारतीय सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को आगे बढ़ाने की संभावनाएं मजबूत हो रही हैं।
‘विकास भी, विरासत भी’ की भावना के साथ आयोजित इस पहल में संगीत और आध्यात्मिकता के माध्यम से युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहे।

